Haryana Bus or Tipper Accident : प्राइवेट बस और टिप्पर में सीधी भिडंत, दो दर्जन सवारियां घायल, तीन की हालत नाजूक
हरियाणा न्यूज : शनिवार को प्राइवेट बस और टिप्पर के बीच ( Haryana Bus or Tipper Accident ) सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब दो दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से तीन सवारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको रैफर किया गया है। Haryana Accident news Today
मिली जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस संख्या एचआर 37 ई-4810 अंबाला से चलकर नारायणगढ़ जा रही थी कि जैसे ही बस पंजोखरा के पास पहुंची तो टिप्पर से भिड़ंत हो गई। बस और टिप्पर के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगिरों ने तुरंत बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। Ambala Accidnet news Today
डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ही घायलों का उपचार शुरू किया। बस में सवार तीन सवारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर 32 के अस्पताल में रेफर किया |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks