स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar Murder Case : Liquor contractor shot dead in Hisar ; हिसार में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, दो साथी गंभीर, गांव में तनाब

Hisar Murder Case : Liquor contractor shot dead in Hisar



हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़

हिसार : हिसार में शराब ठेकेदार की ( Liquor contractor  Murder Case) गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और गोलियां लगने से उसके दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। डीएसपी व थाना प्रभारी परिजनों को समझाते रहे। लेकिन परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और देर शाम तक पोस्टमार्ट नहीं हो पाया। वहीं हत्यारे उसके ही गांव के होने के शक के चलते गांव में तनाब का माहौल बना हुआ है। Hisar Murder Case Update,






शराब ठेकेदार विकास उर्फ केसी जिस समय अपने दो साथियों के साथ अपने गांव खरड़ अलीपुरा जा रहे थे तो बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। विकास खरड के  सिर पेट और छाती में 15 गोलियां मारी गई। इस फायरिंग में विकास के दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंची तो मृतक विकास के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से ये कहते हुए मना कर दिया कि जब तक विकास के हत्यारों को पुलिस पकड़ नहीं लेती तब तक वो पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। हालात को बिगड़ता देख मौके पर डीएसपी अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन सहमत नहीं हुए। Liquor contractor  Murder Case in Hisar



आपको बता दें कि शराब ठेकेदार विकास उर्फ केसी शुक्रवार की रात को अपने साथी सोनू उर्फ मोलड़ व अजय उर्फ हनुमान के साथ कार में सवार होकर घर आ रहा था कि इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोलियां लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी सोनूको दो गोलियां कमर में और अजय के हाथ में गोली लगी है। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से सोनू की हालत भी नाजूक बताई जा रही है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये हमला सत्यदीप उर्फ मिश्रा, सागर उर्फ बच्ची, काला खैरमपुरिया, आशीष उर्फ लालू, सन्नी सहित कुछ गांव के युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। Liquor contractor  Murder Case in Haryana



मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास उर्फ केसी का कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। इस हत्या का मास्टरमाइंड सोनू नाम का युवक बताया जा रहा है। जिसने विकास की हत्या करवाई है और वो गांव से बाहर रहता है। Liquor contractor  Murder Case in Kharar Village



गांव में चर्चा चल रही है कि कुछ वर्ष पहले गांव में एक युवक की हत्या की कोशिश की गई थी। उस मामले में विकास और उसके दो साथियों के नाम उभरकर सामने आए थे। लेकिन बाद में पंचायती समझौता हो गया था। परंतु जिस युवक पर हमला हुआ था वो अपने अंदर रंजिश रखे हुए थे और बदला लेने की फिराक में रहते थे। इसलिए इस हत्या को उस मामले से भी जोडक़र देखा जा रहा है। विकास को थुराना के बिट्टू पहलवान की गैंग का करीबी माना जाता है। इस हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। Liquor contractor  Murder Case in hisar haryana


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |