नाबालिग ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा
Minor raped cousin, revealed when she was pregnant
हरियाणा न्यूज, नरवाना : नाबालिग द्वारा नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। लड़की की मां की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले का खुलासा लड़की के गर्भवती होने पर हुआ। Narwana crime news
जांच अधिकारी एसआइ प्रेम कुमारी ने बताया कि सदर थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका व उसके देवर का परिवार इकट्ठा एक ही घर में रहता है। 30 नवंबर को जब उसकी 13 वर्षीय लड़की के अचानक पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद वह तथा उसका पति उसकी लड़की को नागरिक अस्पताल जांच के लिए लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसकी लड़की का टेस्ट करवाया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। Jind crime news today
गर्भवती होने पर जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि जब वह लड़की के मामा के घर लगभग 3-4 महीने पहले गई थी। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे। उस समय उसके चचेरे भाई ने उसको अकेली पाकर उसके घर के कमरे में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की ने डर के मारे किसी को नहीं बतलाया और उसके गर्भवती होने का खुलासा लड़की के पेट दर्द होने से हुआ।
जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि लड़की का चचेरा भाई भी उसकी हमउम्र का नाबालिग है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा दिया है और काउंसलिंग करवाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks