स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

19वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप 8 अगस्त से गुरुग्राम में , 22 राज्यों के 300 आइस स्केटर्स में होगा मुकाबला

 19th Ice Skating National Championship will be held in Gurugram from 8th August, 300 ice skaters from 22 states will compete

चैम्पियनशिप जीतने की तैयारी में जुटा हरियाणा, हरियाणा के 36 स्केटर्स दिखाएंगे अपना जलवा

हरियाणा न्यूज हिसार : विंटर ओलम्पिक गेम आइस स्केटिंग की 19वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप एंबियंस मॉल स्थित आईस्केट रिंग में 8 से 17 अगस्त 2024 तक होगी। जिसमें देश भर के 22 राज्यों के 300 से अधिक आइस स्केटर्स हिस्सा लेंगे। विगत दो बार के चैम्पियन रहा, हरियाणा इस बार भी इस नेशनल चैम्पियनशिप में अपनी बादशाहत बरकार रखने के लिए उतरेगा, हालांकि उसके खिलाडिय़ों को हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। 







 हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान एवं प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि फिगर स्केटिंग की ट्रेनिंग कैम्प एवं चैम्पियनशिप 8 से 17 अगस्त 2024 तक होगी। इसी प्रकार शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग की नेशनल चैम्पियनशिप 10 से 17 अगस्त के मध्य होगी। इस दौरान खेल, शिक्षा, समाजसेवा, प्रशासनिक एवं राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेगी। 








हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार फिगर स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप में अलग-अलग प्रकार की श्रेणियों में मुकाबले होंगे। इसमें एकल मुकाबलों में 6 से 8,  8 से 11, 11 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स ने हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार इसी आयु वर्ग में कप्पल एवं टीम स्तर के मुकाबले होंगे। इसी प्रकार शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में 6 से 8,  8 से 11, 11 से 13 आयु वर्ग तक के ही मुकाबले होंगे। श्री नरेश सेलपाड़ के अनुसार 19वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप में हरियाणा, तेलंगाना, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं चण्डीगढ़ सहित कुल 22 राज्यों की टीमों के 300 आइस स्केटर्स हिस्सा लेंगे।









हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व महाराष्ट्र हैं खिताब के प्रबल दावेदार

एंबियंस मॉल स्थित आईस्केट रिंग में 14 अगस्त 2024 से प्रस्तावित 19वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप जीतने के मुख्य दावेदारों में मुख्य मुकाबले हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली की टीमों के मध्य होंगे। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली एवं तेलंगाना जहां पहले खिताब जीत चुके हैं, वहीं हरियाणा वर्तमान चैम्पियन है। इसके अलावा हरियाणा के विशेष कोच फिकर स्केटिंग को ध्यान में रखते हुए विगत छह माह से विशेष तैयारी करवाने में जुटे हैं। प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार फिगर स्केटिंग के लिए फतेहाबाद, हिसार, गुरुग्राम एवं फरीदाबाद में तैयारियां चल रही है, जबकि शार्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के लिए सोनीपत, गुरुग्राम एवं रोहतक को ध्यान में रखा गया है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा व्यक्ति

नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल

नारनौंद के भेंस व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी, मध्य प्रदेश बुलाकर बनाया बंधक, छोड़ने की एवज में मांगे लाखों रुपए,

महाराजा दक्ष जयंती में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कार्यक्रम के आयोजक नहीं जुटा पाए भीड़ ? पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिखे नाराज

राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort

सैलजा बोली, भाजपा कुशासन में जनता ने झेली तकलीफें, jjp नेता राजबीर सन्धू जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |