स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

basmati dhaan ke bhav 5000 ke kareeb : बासमती धान का भाव पांच हजार के करीब, किसानों के खिले चेहरे

basmati dhaan ke bhav 5000 ke kareeb

 

हरियाणा न्यूज :

बासमति धान के भाव में हर रोज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिससे किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। बासमति की किस्म 1121 धान के भाव 4800 पार पहुंच चुके हैं तो धान 1718 के भाव भी 4751, धान 1885 के भाव 4781 तक शुक्रवार को पहुंचे। विभिन्न किस्मों की धान के भाव आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद किसानों को है। किसानों और आढ़तियों का मानना है कि इस सप्ताह पांच हजार रुपए के पार हो सकता है। today dhaan price in Haryana, 





1121 धान के भाव सप्ताह के पहले दिन ही 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे। निरंतर भाव में बढ़ोतरी हो रही है। बीते सप्ताह 4700 रुपए प्रति क्विंटल के पास भाव 1121 धान के थे। सप्ताह की शुरूआत के बाद भाव बढ़ रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों मे भाव बढ़कर 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचेंगे। मार्किट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक अब तक बासमति धान 241816 क्विंटल धान मंडी आ चुकी है। इस बार बीते साल की अपेक्षा 700 से 800 रुपए प्रति क्विंटल भाव अधिक 1121 धान के हैं। basmati dhaan price, 



किसान बलवान, राजबीर, सुरेंद्र, राममेहर ने बताया कि इस बार 1121 धान के भाव निरंतर बढ़ रहे हैं। सीजन की शुरूआत ये ही भाव बढ़ रहे हैं। बीते साल से अधिक भाव सीजन की शुरूआत से ही किसानों को मिल रहे हैं। निरंतर भाव बढ़ने से किसानों की उम्मीद 5 हजार रुपए तक होने की है। dhaan price today in Haryana, 





कई दिनों तक 4600 रुपए प्रति क्विंटल के आस-पास भाव रहने लगे थे जो अब बढ़ने लगे हैं। मार्किट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि इस साल बीते साल की अपेक्षा अधिक भाव 1121 धान के किसानों को मिल रहे हैं। Haryana mandi bhav, 





इस सप्ताह के भाव


▶▶ 4700 रुपए प्रति क्विंटल


►►4715 रुपए प्रति क्विंटल


▶▶▶ 4741 रुपए प्रति क्विंटल


▶▶▶ 4811 रुपए प्रति क्विंटल


►►4851 रुपए प्रति क्विंटल


नोट: ये भाव उच्च क्वालिटी की 1121 धान के हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |