रोहतक के खरावड़ स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें बाधित !
कोयले से भरे डिब्बे पलटे; दिल्ली-रोहतक ट्रैक क्षतिग्रस्त, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रोकी गई !
रोहतक : तहलका न्यूज
खरावड़ गांव के रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह एक मालगाड़ी अज्ञात परिस्थितियों में पटरी से उतर गई। जिसके कारण कोयले से भरे डिब्बे पलट गए। मालगाड़ी के पटरी से उतरने से दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। इस ट्रैक पर चलने वाली 2 ट्रेनों को रोकना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मालगाड़ी कोयला लेकर दिल्ली से रोहतक की तरफ आ रही थी। जब खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अज्ञात कारणों से मालगाड़ी ट्रैक से उतर गई। मालगाड़ी के 6-7 डिब्बे ट्रैक से उतरे और पलट गए। डिब्बों के पलटने से कोयला दूर तक बिखर गया। हादसे की जानकारी मिलते रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिब्बों को पटरी से हटाने का प्रयास शुरू कर दिया।
सबसे पहले मालगाड़ी को यहां से हटाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ट्रैक को ठीक किया जा सके। ट्रैक काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे ठीक करने में भी समय लगेगा।
हादसे के कारणों की होगी जांच
मालगाड़ी के ट्रैक से उतरने के कारणों का अभी नहीं चल पाया है। अधिकारियों द्वारा यह जांच की जाएगी कि हादसा कैसे हुआ। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
मालगाड़ी पलटने के कारण दिल्ली-रोहतक ट्रैक प्रभावित हुआ है। इस रूट पर सबसे अधिक ट्रेनों का आवागमन रहता है। लगभग हर एक-दो घंटे में ट्रेन यहां से गुजरती है। जिसमें हजारों यात्री सफर करते हैं। ट्रैक बाधिक होने के कारण सभी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं सफर करने के लिए दूसरे विकल्प का चयन करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks