SDM or DSP ने लगाया अचूक निशाना, रामगिरी कार्यक्रम में हरियाणवी लोकगीतों की धूम !
हांसी वालों ने राहगीरी में गीत, कविता, चुटकुलों द्वारा छुपी प्रतिभा प्रस्तुत कर खूब मोहा मन
एसडीएम, डीएसपी तथा नगर परिषद प्रधान समेत कई अधिकारियों ने राहगीरी कार्यक्रम में टायर दौड़ में लिया हिस्सा, खूब खेले कंचे
आजादी के लिए देश पर मर मिटने वाले शहीदों को नमन करने के लिए हर घर पर लहराए तिरंगा: एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उपमंडल प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के उमरा गेट पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया। राहगीरी में शहर से सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए भजन गीतों तथा चुटकुलों के माध्यम से अपने अंदर छिपी प्रतिभा को दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर मन मोहा।
राहगीरी कार्यक्रम का प्रारंभ एसडीएम डॉ जितेंद्रअहलावत, डीएसपी विनोद शंकर ,जिला परिषद के प्रधान प्रवीण एलाबादी ने कंचे खेल कर किया। इसके बाद इन्होंने टायर दौड़ में भी हिस्सा लिया। उपमंडल के अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर किया।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को आजादी असंख्य शहीदों तथा देशभक्तों की कुर्बानियों की बदौलत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों को नमन करने के लिए आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान एवं संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराए। उन्होंने कहा कि अब देशवासी रात को भी झंडा लहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा लहराते समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि राष्ट्रीय ध्वज कटा फटा नहीं होना चाहिए यदि ऐसा कहीं भी दिखाई दे तो झंडे को तुरंत बदला जाना चाहिए ताकि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को कोई ठेस न पहुंचे। एसडीएम ने इस दौरान तिरंगा यात्रा को भी हरी झंडी देकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य चौराहों से गुजरी और शहरवासियों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करते हुए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयोजित खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में दमदार प्रस्तुतियों देकर लोगों को ठहाके लगाने के लिए मजबूर करने वाले कला के पुजारियों को एसडीएम ने मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।
जब कलाकारों के साथ झूमे दर्शक: राहगीरी कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर, बाबा बंदा सिंह बहादुर स्कूल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानवत्ति आर्य हाई स्कूल सहित क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। राजकीय विद्यालय मसूदपुर के विद्यार्थी अंकुश जब काला काला कहे गुजरी मत काले का जिक्र करें तब दर्शक भाव विभोर होकर गीत पर झूमने लगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कई बार ऐसे मौके आए जब दर्शक कलाकारों के साथ झूमते दिखाई दिए। इसी विद्यालय के छात्र सुमित द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रागनी की भी सराहना की गई।
यह खेलें भी खेली गई: राहगीरी कार्यक्रम में आलू चम्मच रेस, रस्साकशी, बोरी दौड़, मटका रेस, टायर दौड़ सहित कई खेलें खेली गई जिनमें शहर वासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
यह हस्तियां रही मौजूद: राहगीरी कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था लोकहित मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर रतेरिया, मनमोहन तायल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मपाल सीडीपीओ मीना नागपाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks