स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस अधीक्षक हिसार ने दिवंगत ईएचसी के परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपए का चेक।

 




हिसार : 

      पुलिस अधीक्षक हिसार  लोकेंद्र सिंह, आईपीएस ने आज शुक्रवार को दिवंगत ईएचसी रमेश कुमार के परिजनों को 50 लाख का चेक दिया गया।  पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस ने दुर्घटना बीमा योजना के तहत परिजनों को आर्थिक सहायता को चेक प्रदान किए। ईएचसी रमेश कुमार  की धर्मपत्नी श्रीमती रामदेई को 40 लाख रुपये का चेक, उनकी माता तीजा देवी को  को 5 लाख रुपये का चेक और पिता बेगराज को 5 लाख रुपये का चेक दिया गया। साथ ही अनुग्रह राशि योजना के तहत मृतक कर्मचारी के पुत्र वरुण को भी कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति दी गई है।






               पुलिस अधीक्षक ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईएचसी रमेश कुमार को पुलिस विभाग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और असाधारण सेवाओं के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार को विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर पुलिसकर्मी के परिजनों के अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक के अधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |