स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Chain Snatching Case In Haryana : चैन स्नैचिंग के मामले में एक आरोपी काबू,आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

 Chain Snatching Case case In Haryana, 

आरोपी के कब्जे से एक सोने की तबिजी/लोकेट व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल बरामद

Haryana News Today : 

पुलिस अधीक्षक जीन्द सुमित कुमार द्वारा छीना झपटी के अपराधों को सुलझाने व उन पर अंकुश लगाने के दिये गये दिशा-निर्देशों की पालना करते हुये एएसआई मंजीत सिहं थाना सदर नरवाना द्वारा चैन स्नैचिंग के मामले मे एक आरोपी को काबू किया है काबु किये गये आरोपी की पहचान संदीप उर्फ सोनू वासी वार्ड नम्बर 19 बुधलाना, जिला मानसा पंजाब के रूप में हुई है।







दिनांक 15.10.2023 को गांव सच्चा खेडा की रहने वाली एक महिला ने थाना सदर नरवाना में एक शिकायद दी कि वह सुबह करीब 07ः30 बजे फरैन रोड पर उपले लेने के लिये गई थी जब वह हाईवे के साथ लगते फरैण रोड पर पहुंची तो उसी समय गांव सच्चा खेडा की तरफ से दो नौजवान लडके मोटरसाईकिल पर गांव सच्चा खेडा की तरफ से आये जो मुंह पर रूमाल बांधे हुये थे जिनमें से एक लडका मोटरसाईकिल पर बैठ गया व दुसरे ने उसके पास आकर उसके गले से सोने की तबिजी झपटा मार कर तोड ली व उसे लेकर दोनो लडके अपनी मोटरसाईकिल पर बैठ कर गांव फरैण की तरफ भाग गये।






उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए एक आरोपी संदीप उपरोक्त को जीन्द पुलिस द्वारा गिरफतार कर लिया गया है जिसे अदातल मे पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से एक सोने की तबिजी व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल बरामद की गई है। आरोपी को  दिनांक 30.11.2023 को जुर्डिशियल रिमांड के लिये अदालत में पेश किया जायेगा...

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |