स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पेटवाड़ ब्रांच नहर में डूबे युवक का शव 17 घंटे बाद बरामद।

शुक्रवार शाम को तीन दोस्त नहर पर नहाने गए थे, एक युवक पानी के तेज बहाव में डूब गया।


हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हांसी के दिल्ली रोड़ स्थित पेटवाड़ ब्रांच नहर पर शुक्रवार की शाम को एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची, लेकिन शव नहीं मिला। गोताखोरों ने जगह जगह जाल लगाए तो शनिवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्ताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के ब्यान के बाद आगे की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। 







शुक्रवार शाम को शोभा निवासी बिल्लू अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली रोड़ पर स्थित पेटवाड़ ब्रांच नहर के पुल पर नहाने के लिए गया था कि बिल्लू पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उसको तलाशने लगे। वहीं पुलिस ने भी गोताखोरों की मदद से बिल्लू को नहर में तलाशने की काफी कोशिश की। लेकिन रात को बिल्लू नहीं मिला तो गोताखोरों ने नहर में आगे जाल लगा दिया। शनिवार की सुबह गोताखोरों द्वारा लगाए गए जाल में बिल्लू का शव फंसा हुआ मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |