हिसार : हेरोइन/चिट्ठा सहित मोटरसाइकिल सवार काबू
हिसार :
नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने राम चाट भंडार के नजदीक राजगुरु मार्केट से एक मोटरसाइकिल सवार को 10 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया।
एएसआई फलेल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक गांव पीरावाली से नशीला पदार्थ लेकर राजगुरु मार्केट में राम चाट भंडार के पास आएगा। दी गई सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा राम चाट भंडार के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव पीरावाली निवासी ज्वाला सिंह बताया। नियमानुसार प्रधानाचार्य जीएसएसएस, सातरोड खास की मोजुदगी में तलाशी लेने पर ज्वाला सिंह के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर ज्वाला सिंह के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में जांच जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks