ग्राम पंचायत सिसाय बोलान व सिसाय कालीरावण के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया इस दिन !
हिसार, 01 सितंबर।
उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं निर्वाचन अधिकारी (पं.) डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 5 (1) के तहत पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव हेतू खण्ड हांसी-प्रथम में पंचायत समिति के 30 वार्डों में सदस्य पंचायत समिति हेतू एवं ग्राम पंचायत सिसाय बोलान व सिसाय कालीरावण के वार्डों में पंच पद हेतू (50 प्रतिशत महिलाओं के लिए, अनुसूचित जाति के लिए, पिछड़ा वर्ग श्रेणी (ए) के लिए तथा पिछड़ा वर्ग के लिए) आरक्षण की प्रक्रिया जनगणना वर्ष 2011 की प्रतिशतता के आधार पर 7 सितंबर को प्रातः: 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय हांसी-प्रथम में की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति आरक्षण/ लाट की प्रक्रिया को उपस्थित होकर देख सकता है। उपस्थित होने वाले व्यक्तियों को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks