लावारिस हालत में मिले व्यक्ति ने पी.जी.आई. में तोड़ा दम, नहीं हुई मृतक के गांव की पहचान
laavaaris haalat me mile vyakti ne PGI me toda dam
हरियाणा न्यूज, बहादुरगढ़ : थाना लाइनपार के अधीन आने वाले 22 फुटा रोड़ पर कुछ दिन पहले लावारिस हालत में बेसुध मिले व्यक्ति ने Rohtak PGI में उपचार दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति का नाम तो पता चल गया, लेकिन वो कहां का रहने वाला था इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। Delhi NCR Haryana news,
जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि 20 नवम्बर को एक व्यक्ति लाइनपार स्थित 22 फुटा रोड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में मिला था। उसे किसी ने एम्बुलैंस के जरिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में इलाज के लिए पहुंचाया था, जहां से उसकी हालत देखते हुए बाद में रोहतक पी.जी.आई.एम.एस. रैफर कर दिया गया था। Bahadurgarh Haryana news,
बहादुरगढ़ में डॉक्टर से उसने अपना नाम आशुतोष पुत्र योगेंद्र के रूप में बताया था, लेकिन वह कहां का रहने वाला है, इसके बारे में आगे कुछ नहीं बता पाया। उक्त युवक की 23 नवम्बर को रोहतक पी.जी.आई.एम.एस. में इलाज दौरान मौत हो गई। उसके शव को पहचान के लिए वहीं शवगृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की असल शिनाख्त उसके वारिसों के बारे में पता चलने के बाद ही हो सकेगी। Bahadurgarh Jhajjar news,
पुलिस आसपास एरिया से भी उसके हुलिए व फोटो के आधारपर पहचान का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की आयु करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। Rohtak PGI laawaris dead body

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks