दुल्हा-दुल्हन ने किया डांस, सुहागरात से पहले दुल्हे की मौत
Dulha-Dulhan ne kiya dance, suhaagaraat se pahale dulhe kee maut
| विलाप करती दुल्हन पूजा व अन्य महिलाएं। |
हरियाणा न्यूज : शादियों का सीजन जोरों से चल रहा है और लोग शुभ मुहूर्त में अपने बच्चों की शादियां करना उचित समझते हैं। काफी लोग अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शादी के लिए उनकी जन्म कुंडली मिलान के साथ-साथ है पंडित से पत्रा दिखाकर शादी की तिथि तय करते हैं। ताकि शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन का जीवन खुशियों से भर जाए। लेकिन दलवीर के ना ही तो शुभ मुहूर्त में साथ दिया और ना ही कुंडली मिलान व पंडित जी के पत्रे में दलवीर और पूजा की जिंदगी की शुरुआत के बारे में कुछ पता चला। dulhe ki maut ka Raj,
| मृतक दलबीर ( फाइल फोटो) |
पलवल की भगतजी कालोनी के रहने वाले दलवीर की शादी ऐदलपुर जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश की रहने वाली पूजा से 28 दिसंबर की रात को तय हुई थी। घर में खुशियों का माहौल चल रहा था और दलवीर बारात लेकर ऐदलपुर पहुंचा। शादी की सभी राशि में अदा करने के बाद दलवीर अपनी दुल्हन पूजा को साथ लेकर 29 नवंबर की सुबह अपने घर पलवल पहुंच गया। घर पहुंचने पर नई-नवेली दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया और घर में हर तरफ खुशियों का माहौल बना हुआ था।
अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- पढ़ें पूरी खबर
WhatsApp channel link ko follow kre
29 नवंबर की रात को दुल्हन के आने की खुशी में नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस नाच गाने के कार्यक्रम में दलवीर और पूजा ने एक साथ डांस भी किया। इस कार्यक्रम में उनकी कॉलोनी के जानकार, परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशियां मना रहे थे। दलवीर के चाचा पवन ने बताया कि रात करीब 9 बजे दलवीर बिना कुछ बताएं वहां से चला गया। अभी तक दलबीर और पूजा ने नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए सुहागरात भी नहीं मनाई थी कि करीब एक डेढ़ घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि इस्मालाबाद के पास रेल की चपेट में आने से दलवीर की मौत हो गई है इसके बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
पवन ने बताया कि दलबीर रेलवे ट्रैक की तरफ क्यों गया था इसके बारे में उनके परिवार को कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही दलबीर की मौत की सूचना घर पर लगी तो दलबीर की नई नवेली दुल्हन पूजा बेहोश होकर गिर पड़ी और घर के अन्य सदस्यों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks