स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजगुरु मार्केट में चोरी, सेक्टर से गाड़ी व गैस सिलेंडर चोरी के मामले में पांच गिरफ्तार, मूंगफली विक्रेता से लूट के 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर

Accused arrested in theft case in Rajguru market, case of car theft in Haryana, Gas cylinder theft case in Hisar, मूंगफली विक्रेता से loot case in Hisar Haryana 


हरियाणा न्यूज, हिसार : थाना शहर पुलिस ने राजगुरु मार्केट स्थित दुकान से रुपए चुराने के मामले में आरोपी आजाद नगर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। 



    मुख्य सिपाही मनजीत ने बताया कि थाना शहर हिसार में कृष्ण नगर हिसार निवासी शुशील कुमार ने राजगुरु मार्केट स्थित उसकी दुकान रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में सुशील कुमार ने बताया कि 26.11.2023 को राजगुरु मार्केट में स्थित उसकी दुकान से कोई अज्ञात व्यक्ति 65 हजार रूपए चोरी करके ले गया। जिस पर पुलिस ने अभियोग अंकित कर मामले में आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदि है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा धनराशि में से कुछ धनराशि बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले भी लड़ाई झगड़े के अभियोग अंकित है। जिनमे यह जमानत पर रिहा है। आरोपी को आज पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।



अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  पढ़ें पूरी खबर 


WhatsApp channel link ko follow kre

WhatsApp channel


सेक्टर 14 हिसार से गाड़ी चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Haryana car theft News Today

 अनाज मंडी चौकी पुलिस ने 4 जुलाई 2023 को सेक्टर 14 की पार्किंग से जीप कैंपस गाड़ी चोरी के मामले में दो आरोपियों तलवंडी साबो, भटिंडा निवासी गुरदेश और गंगा, भटिंडा निवासी जसप्रीत को गिरफ्तार किया गया है।



    चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने सेक्टर 14 के गेट नंबर 2 के सामने पार्किंग से जीप कैम्पस गाड़ी चोरी की और उसे सिरसा की तरफ लेकर भाग गए और भागते समय इन्होंने सेक्टर 14 में एक व्यक्ति को टक्कर भी मारी थी।  पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 पर बहबलपुर निवासी अजय ने सेक्टर 14 से गाड़ी चोरी होने के सूचना दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी गाड़ी को सिरसा में सिकंदर पुल के नीचे छोड़ कर भाग गए। 





पुलिस ने सिरसा में सिकंदर पुल के नीचे से गाड़ी को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। गौरतलब है कि गांव बहबलपुर से निवासी अजय ने  सेक्टर 14 हिसार की पार्किंग से उसकी जीप कैंपस गाड़ी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी ।





गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 3 गैस सिलिंडर बरामद

     थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने चाय की दुकान से गैस सिलिंडर चोरी के मामले में दो आरोपियों न्यू मॉडल टाउन हिसार निवासी सोहित और छोटू राम कॉलोनी निवासी उपेंद्र को गिरफ्तार कर चोरी शुदा गैस सिलेंडर बरामद किया है। 




    मुख्य सिपाही जगदीप सिंह ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में गांव मंगाली मोहब्बत निवासी राजेंद्र ने उसकी चाय की दुकान से गैस सिलिंडर चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी । दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह मॉडल टाउन हिसार में रामा टाईप व स्टाम पेपर के पास गली के अन्दर रेहड़ी पर चाय की दुकान चलाता है। 26/27 नवंबर की रात में किसी अज्ञात ने मेरी चाय की दुकान से गैस सिलिंडर चोरी किया है। पुलिस ने शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग अंकित कर उपरोक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने 27/28 नवंबर की रात में माडल टाऊन सरकारी स्कूल के पास छोले भटुरे की रेहडी से 2 गैस सिलिंडर चुराए थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा 3 गैस सिलेंडर बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।







मूंगफली विक्रेता से 20 हजार रुपए लूटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Haryana loot case in Haryana today :

     मूंगफली विक्रेता से 20 हजार रुपए लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने तीन आरोपियों कैमरी निवासी दीपक उर्फ संदीप, पटेल नगर निवासी सन्नी उर्फ मोगली और कैमरी ढाणी निवासी रवि को गिरफ्तार किया गया है। 




    मामले में जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में नजदीक Sheesh Mahal Hisar निवासी मुकेश कुमार ने तीन युवकों द्वारा 21 नवंबर की रात में उस से 20 हजार लूटने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि वह Jindal choke Hisar पर रेहडी लगा मुंगफली बेचने का काम करता है । 21-11-23 की रात 11 बजे ,वह अपनी रेहडी बन्द कर, अपने निवास स्थान शीशमहल, हिसार के पास कमरे पर  जा रहा था तभी रास्ते में 3 युवक आटो से आये। उसे पकड़ हाथापाई की और उसका गला दबा 20 हजार रुपए लूट कर चले गए।





     पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग अंकित कर उपरोक्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को आज आगामी पूछताछ हेतु पेश अदालत कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |