स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में ‌‌बसों में महिलाओं के बैग से आभूषण चोरी के मामले में एक काबू, छः वारदातों से उठा पर्दा

बैग से आभूषण और सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सुलझी चोरी की 6 ओर वारदाते !

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


      स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने चलती बस में बैग से आभूषण और सामान चोरी के मामले में आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपित ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अनेक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। 


पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव कनोह हाल महावीर कॉलोनी हिसार निवासी करमबीर के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ बरवाला थाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत एफआईआर संख्या 566 दिनाक 30.05.2022 में दर्ज है। 







      सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि हांसी निवासी रिम्पी रानी ने बस द्वारा हिसार से भूना जाते समय बीच रास्ते से किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उसके बैग से आभूषण और सामान चुराने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित करमबीर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को पेश अदालत कर चोरीशुदा सामान की बरामदगी करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपित ने अपने साथी वीरेंद्र और नसीब के साथ मिलकर अनेक चोरी की वारदाते की है। वीरेंद्र और नसीब को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जो अभी जमानत पर रिहा है। 









इन मामलों में हुआ खुलासा

1.   मु0न0 402 दिनांक 05.08.2021 धारा     

       379 IPC थाना शहर हिसार :- आरोपियों ने बस स्टैंड के पास पानी की टंकी से जीजेयू में क्लर्क के पद पर तैनात महिला का बैग चोरी किया था। जिसमे आभूषण और पैसे थे।



2.    मु0न0 639 दिनांक 02.11.2021      

       धारा 379 IPC थाना शहर हिसार :-

आरोपियों ने हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर नोकरी करने वाले एक व्यक्ति की जेब से 26000 रुपए निकाले थे।


 

3.    मु0न0 622 दिनांक 26.10.2021 

      धारा 379 IPC थाना शहर हिसार :-

आरोपियों ने बस स्टैंड हिसार से रोहतक जाने वाली बस से फतेहाबाद निवासी एक महिला का पर्स चोरी किया था जिसमे आभूषण और 3500 रुपए थे। 



4.   मु0न0 192 दिनांक 29.03.2022 धारा    

      379 IPC थाना शहर हिसार:-

आरोपियों ने बस स्टैंड हिसार से भोजराज निवासी एक युगल का बैग चोरी किया था जिसमे 3 हजार रुपए और सोना चांदी के आभूषण थे। 



5.   मु0न0 755 दिनांक 18.12.2021 धारा 

      379/420 IPC थाना शहर हिसार:-

आरोपियों ने परिजात चोक स्थित पीएनबी के एटीएम में किसी महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 24900 रुपए निकाले थे। 



6.   मु0न0 445 दिनांक 23.08.2021 धारा  

      379 IPC थाना शहर हिसार:-

आरोपियों ने शर्मा अस्पताल के नजदीक से एक महिला के गले से सोने की चैन चुराई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |