सोनाली फौगाट हत्याकांड में सुधीर सांगवान का पुलिस रिमांड में सबसे बड़ा खुलासा !
साजिश रचकर शूटिंग के बहाने ले गया था गोवा, मर्डर करने की कई दिनों से रच रहा था साजिश !
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट हत्याकांड में मुख्य आरोपित सुधीर सांगवान व उसका दोस्त सुखविंद्र दस दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। जबकि रिर्जाट मालिक, ड्रग सप्लायर सहित एक युवक को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उन तीनों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गोवा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री एवं टीक टॉक स्टार सोनाली फौगाट हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुधीर सांगवान ने पुलिस रिमांड के दौरान कबूल किया है कि वो ही साजिश रचकर सोनाली को गुरूग्राम से शूटिंग के बहाने गोवा लेकर आया था। जबकि सोनाली की शूटिंग का गोवा में कोई कार्यक्रम ही नहीं था। सुधीर ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि वो सोनाली की हत्या की साजिश पिछले काफी समय से कर रहा था, लेकिन वो अपने मंशूबों में कामयाब नहीं हो सका था। लेकिन गोवा में सुखविंद्र के साथ मिलकर वो अपनी साजिश में कामयाब हो गया। लेकिन पुलिस ने अब तक ये साफ नहीं किया है कि आखिरकर सुधीर सोनाली की हत्या क्यों करना चाहता था? वहीं क्या वो किसी के ईशारे पर सोनाली की हत्या की गई है या फिर इस हत्याकांड के पीछे सुधीर सांगवान का मकसद क्या है ? इन सवालों सहित तमाम सवाल सोनाली फौगाट की बेटी, परिजनों सहित हम सबके दिमाग में घूम रहे हैं कि आखिरकार एक पीए अपने नेता की हत्या की साजिश कैसे रच सकता है।
गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि सुधीर ने पुलिस रिमांड के दौरान कबूल किया है कि सोनाली फौगाट को ड्रग उसने ही दी है। लेकिन वो साजिश के तहत उसको गोवा लेकर आया है और वो पिछले समय से सोनाली की हत्या करना चाहता था। ये पूरी तरह से निराधार है। जैसे जैसे मामले से पर्दा उठता जाएगा मीडिया को उससे अवगत करवा दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks