हिसार जिले में अवैध शराब की 27 बोतलों और चार दर्जन पव्वे के साथ दो गिरफ्तार !
27 बोतल और 48 पव्वे अवैध शराब सहित अलग अलग जगह से दो व्यक्ति काबू।
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस चौकी पीएलए पुलिस ने पटेल नगर हिसार से अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को प्लास्टिक के कट्टे सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पटेल नगर हिसार निवासी नीरज उर्फ अमन बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर नीरज उर्फ अमन के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 13 बोतल 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
थाना बरवाला पुलिस ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर सरकारी अस्पताल मतलोढा परचून की दुकान के पास एक युवक को एक थैले सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मतलोढा निवासी प्रदीप बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर प्रदीप के पास थैले से 14 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर नीरज उर्फ अमन के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार और प्रदीप के खिलाफ थाना बरवाला में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks