स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बरवाला क्षेत्र में हत्या प्रयास मामले में नारनौंद हल्के का युवक चढ़ा सीआईए पुलिस के हत्थे !

हत्या प्रयास मामले का आखरी छटवां आऱोपी गिरफ्तार

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


   सीआईए पुलिस हिसार ने हत्या करने का प्रयास करने के मामले में एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले के चार आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

 

     




    सहायक उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक वारदात में शामिल था। दिनाक 26.11.2021 को सिसाय बोलान निवासी सुरेंद्र ऊर्फ़ झंडा, सुरेंद्र ऊर्फ़ मीनू, संदीप ऊर्फ़ दीप और धांशू निवासी राकेश उर्फ़ राका ने रंजिशन ढाणी गारण के पास  गांव पंघाल निवासी प्रदीप ऊर्फ़ दीपू व सुनील  ऊर्फ़ काला की गाड़ी को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और जान से मारने की नीयत से गोलिया चलाई थी।  जिस बारे में प्रदीप ऊर्फ़ दीपक की शिकायत पर थाना बरवाला में अभियोग अंकित किया गया।






     आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त अभियोग में पहले  चार आरोपी सिसाय बोलान निवासी सुरेंद्र ऊर्फ़ झंडा, सुरेंद्र ऊर्फ़ मीनू, संदीप ऊर्फ़ दीप, धांशू निवासी राकेश उर्फ़ राका और पंघाल निवासी राकेश को गिरफ्तार किया जा चुका है।




गौरतलब है कि सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने सीसाय बोलान निवासी दीपक को थाना बरवाला में IPC की धारा 147/148/149/307/427/506 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग शंख्या 974 दिनाक 27.11.2021 में गिरफ्तार किया गया है। 


*

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |