पूर्व सरपंच के मकान व चारदीवारी को ट्रैक्टर से तोड़ा, तीन नामजद
Ex Sarpanch house and boundary wall demolished with tractor
Haryana News, जींद : गांव लिजवाना कलां में पूर्व सरपंच के मकान व चाहरदीवार को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गिराने व सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करके पांच-सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव लिजवाना कलां के पूर्व सरपंच रामफल ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के हीरा मुनि मंदिर के पास मकान बनाया हुआ है। वह परिवार सहित जींद के सेक्टर 11 में रहता है। Jind crime news today
गांव के मकान को मध्यप्रदेश निवासी कैलाश किराये पर दिया हुआ है। कैलाश पिछले दिनों मध्यप्रदेश चला गया था। 29 नवंबर को उसने सूचना मिली कि उनके मकान व चारदीवार को किसी ने गिरा दिया है। जब मौके पर जाकर देखा तो मकान को गिराया हुआ था। कमरों में जो कृषि उपकरण रखे हुए थे उनको रजिश के चलते आरोपितों ने उसके मकान को गिराने का किया काम बाहर फैंका हुआ था, लेकिन जो कीमती सामान था वह गायब था।
इसके अलावा मकान के आंगन में लगाए गए पेड़ पौधों को उखाड़कर गांव के तालाब में डाला हुआ था। जब उसने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो रात के समय मकान को गांव लिजवाना कलां निवासी प्रलाहद उर्फ सिंडा, सुभाष, वंश व पांच-सात अन्य लोग ट्रैक्टर के माध्यम से गिरा रहे थे।
उसने बताया कि एक साल पहले उसने गांव के मंदिर के पास बने अवैध निर्माण को प्रशासन को शिकायत देकर गिरवा दिया था। पुलिस ने गांव लिजवाना कलां निवासी प्रलाहद उर्फ सिंडा, सुभाष, वंश को नामजद करके पांच-सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks