स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस ने ट्रक को किया इम्पाऊंड, ट्रक ड्राइवर दूसरी चाबी से स्ट्रार्ट कर फरार, मामला दर्ज

 Police impounded the truck, truck driver started it with the other key and ran away


Haryana News, घरौंडा : नए बस स्टैंड पर एनफोर्समैंट विभाग द्वारा इम्पाऊंड किए गए ट्रक को ट्रक चालक चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। चालक ने दूसरी चाबी लगाकर ट्रक को स्टार्ट किया था। चौकीदार ने ट्रक का पीछा किया लेकिन चालक तेज रफ्तार से ट्रक को भगाकर फरार हो गया। Karnal crime news today, 






बस स्टैंड इंचार्ज ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एनफोर्समेंट की टीम के ए..एस. आई. करनैल सिंह ने 28 नवम्बर की रात को लगभग 10 बजे एक ट्रक इम्पाऊंड करके नए बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया। Karnal Haryana news Today 






ट्रक की चाबी व बिल्टी चौकीदार गोबिंद को सौंप दी। रात के समय जैसे ही चौकीदार कमरे से चादर लेने गया तो ट्रक चालक दूसरी चाबी से ट्रक स्टार्ट करके फरार हो गया। चौकीदार ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।



रंजिश को लेकर युवक पर हमला, मामला दर्ज

घरौंडा : गांव कोहंड में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घायलावस्था में उसको घरौंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पी.जी. आई. रोहतक रैफर कर दिया।


गांव कोहंड निवासी नरेश रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि गत 25 नवम्बर की रात्रि के समय वह गांव में ही अपने पड़ोसी श्यामलाल के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी समय वहां गांव का दुष्यंत नामक युवक आया जो शराब के नशे में धुत्त था। उसने आते ही उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी।


पास बैठे लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत करवा दिया। लेट होने के कारण वह श्यामलाल के घर में ही सो गया। रात के करीब 2- अढ़ाई बजे दुष्यंत अपने साथियों के साथ हाथों में लाठी डंडे व तेजधार हथियार लेकर कमरे में आया और उसने उस पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया।


सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने घायलावस्था में पड़े हुए देखा तो वे उसको अस्पताल लेकर गए जहां उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण रोहतक पी. जी. आई. रैफर कर दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |