नारनौंद क्षेत्र के युवक का जुलाना में एक्सीडेंट, गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर
Youth from Narnaund area meets with accident in Julana
जींद-रोहतक रोड पर बाइक और कैंटर की टक्कर में बाइक चालक घायल
हरियाणा न्यूज, जुलाना : कस्बे के जींद रोहतक रोड पर सोनिया स्कूल के पास एक बाइक और कैंटर की टक्कर हो गई जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया गया।
बड़छप्पर गांव निवासी ईश्वर (80) बाइक पर सवार होकर जींद से जुलाना की ओर आ रहा था जब वह जींद- रोहतक रोड पर सोनिया स्कूल के पास पहुंचा तो सड़क को पार करते समय रोहतक की ओर से आ रहे कैंटर चालक ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक सहायता देकर गंभीरावस्था को देखते हुए रोहतक पी.जी. आई. रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गलत इंजीनियरिंग का खामियाजा भुगत रहे वाहन चालकः जुलाना में वाहन चालकों को गलत इंजीनियरिंग का खामियाजा भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अब से पहले लगभग आधा दर्जन लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
जुलाना में सोनिया स्कूल और ब्राह्मणवास गांव के पास 2 दुर्घटना के ऐसे प्वाइंट हैं जहां पर सड़क पार करते समय लोगों को दुर्घटनाओं का शिकार होने पर मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन वाहन चालकों की परेशानी की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। लोगों का मानना है कि अगर जुलाना में प्रवेश के लिए अंडरपास की सुविधा वाहन चालकों को मिलती तो शायद दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल सकता था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks