ड्यूटी पर गया पुलिस कर्मी दस दिन से लापता, महम चौबीसी के गांव में मातम
Police personnel who went on duty missing for ten days, mourning in the village of Meham Chaubisi
हरियाणा न्यूज, महम : महम खंड के गांव खरकड़ा से फरीदाबाद ड्यूटी पर गए एक पुलिस कर्मी प्रमोद (कुक) का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस कर्मी बारे कोई सुराग नहीं मिलने की वजह से परिवार में मातम पसरा है। जबकि ग्रामीण भी अपने स्तर पर कार्रवाई करने के लिए एकजुट होने लगे हैं। ग्रामीणों ने आज एक पंचायत आयोजित करके सर्व सम्मत फैसला लिया कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की जाएगी।
परिजनों की माने तो कुक प्रमोद को थाने में एक नामजद ई.एस.आई. सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा आए दिन परेशान किया जाता था। यहां तक क उसके साथ मारपीट भी की गई। कुक प्रमोद की मां, पत्नी, बेटी व भाइयों आदि बताया कि प्रमोद ने अपने साथ हो रही ज्यादती के खिलाफ उठाई थी। इसका प्रमोद को आए दिन खामियाजा भुगतना पड़रहा है।
थाने में कार्यरत एक ई. एस. आई. द्वारा प्रमोद को अत्यधिक परेशान किया जा रहा था। इसके संबंध में प्रमोद ने पुलिस आयुक्त से लेकर प्रदेश के गृहमंत्री को शिकायत भेजी थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। 21 नवंबर को सुबह घर से जाने के बाद उन्होंने सायं ड्यूटी से वापिस घर आने की जानकारी दी, लेकिन वह 10 दिन बाद भी अभी तक अपने घर नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।
उधर प्रमोद के लापता होने के मामले लेकर गांव खरकड़ा की एक चौपाल में पंचायत हुई। पंचायत में सर्व सम्मत फैसला लिया गया कि शमशेर खरकड़ा की अगुवाई में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करके मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। पंचायत में गांव के सैकड़ों मौजिज व्यक्ति एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks