रोहतक में कालेज पढ़ने गई छात्रा लापता : परिजनों को शक ; पड़ोसी युवक संग फरार
Girl student who went to college in Rohtak missing: Absconding with neighbor youth
हरियाणा न्यूज, रोहतक : रोहतक शहर के कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। जब देर शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। छात्रा के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बेटी को तलाश कर लाने की गुहार लगाई है।
बाढ़ के बाद किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि, फसलें तबाह
रोहतक की एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी रोहतक के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। सुबह वो तैयार होकर कॉलेज जाने के बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वो वापस अपने घर पर नहीं पहुंची। जब उन्होंने उसके फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी जान पहचान और रिश्तेदारियों में उसकी बेटी के बारे में पता किया तो वहां से भी कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि उसकी ही कॉलोनी का रहने वाला है उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा न ले गया हो और उसके साथ कोई गलत हरकत ना कर दे। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू करती है

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks