स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कृषि मंत्री के ब्यान पर किसानों व महिला संगठनों ने जलाया पुतला, मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग ; जाने कृषि मंत्री ने किसानों व महिलाओं को लेकर क्या कहा था ?

Farmers and women's organizations burnt effigy on the statement of Agriculture Minister, demanded his dismissal from the cabinet
कृषि मंत्री जे.पी.दलाल का पुतला फूंकते किसान नेता।

कृषि मंत्री जेपी दलाल के ब्यान को लेकर किसानों में गुस्सा

Haryana News Today / सुनील कोहाड़

हिसार : कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा किसानों व महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक ब्यान को लेकर प्रदेश के किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शुक्रवार को किसानों व महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने हिसार के लघु सचिवालय पर कृषि मंत्री का पुतला फुंका और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। Hisar Breaking News in hindi



कृषि मंत्री जे.पी.दलाल का पुतला फूंकते किसान नेता।


अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए अनाप-शनाप ब्यान देने की बजाय मर्यादा में रहकर दें ब्यान 

किसान नेता शमशेर नंबरदार ने कहा कि कृषि मंत्री कोअपनी मर्यादा में रहकर ब्यान देना चाहिए। उनकी किसानों व महिलाओं के प्रति उनकी जो सोच है वो उनके ब्यान में साफ झलकती है कि वो किस तरह से किसानों व महिलाओं को बदनाम कर अखबारों की सुर्खियां बटौरना चाहते हैं। उन्हें अपनी ब्यानबाजी को लेकर सार्वजनिक मंच पर आकर माफी मांगनी चाहिए। वहीं सरकार को ऐसे मंत्री को तुरंत प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। 



कृषि मंत्री का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील करेंगे किसान 

किसान नेता राजीव मलिक व मांगेराम ने कहा कि कृषि मंत्री की इस औछी हरकत के लिए उन्हें किसी भी सुरत में माफ नहीं किया जा सकता। उनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। भाजपा ने ऐसे व्यक्क्ति को कृषि मंत्री बना दिया है जिसका कृषि और किसान से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है। इसलिए गांव गांव जाकर उनका पुतला जलाया जाएगा और दलाल खाप के साथ बैठक कर उनका सामाजिक बहिष्कार करने की मांग की जाएगी। 




जनवादी महिला समिति सौंपेगी ज्ञापन 

जनवादी महिला समिति की नेता शकुंतला जाखड़ ने कहा कि कृषि मंत्री ने अपने ब्यान को लेकर महिलाओं व किसानों से माफी नहीं मांगी तो आने वाले समय में भाजपा सरकार को इसका खामियाजना भुगतना पड़ेगा और महिला समति सोमवार को जिला प्रशासन को इस पर कारवाई के लिए ज्ञापन सौंपेगी।  




एसकेएम की बैठक 11 को हिसार में 

किसान नेताओं ने कहा कि 11 दिसंबर को हरियाणा एसकेएम की जो बैठक होगी वो हिसार में होगी। उसमें किसानों की मांगों को लेकर आगामी रणनीति बनाने के साथ साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल का विरोध करने को लेकर भी अहम चर्चा की जाएगी। ताकि भविष्य में कोई भी मंत्री सामाजिक लोगों व महिलाओं पर इस तरह की अभ्रद टिप्पणी करने से पहले सो बार सोचे। 





 जाने कृषि मंत्री ने किसानों व महिलाओं को लेकर क्या कहा था ?

आपको बता देते हैं कि कृषि मंत्री जेपी दलाल अपने विवादित ब्यानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।  किसान आंदोलन के दौरान भी उन्होंने किसानों पर टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से उनका काफी विरोध हुआ था। अब कृषि मंत्री ने अपने भाषण में मंच से कहा था कि जिन लोगों की घरवाली (पत्नी) तक नहीं सुनती। उन लोगों ने  किसानों का ठेका ले रखा है। मैं इन सबको जानता हूं और इनमें से कईयों पर 5-5 तो कुछ पर 3-3 मुकदमें दर्ज हैं। क्योंकि ये सब काम उल्टे कर रहे हैं। जिसके बाद कृषि मंत्री का विरोध पूरे प्रदेश के किसान व महिलाएं कर रही हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |