kendriya vidyalaya results 2023 : केन्द्रीय विद्यालय के परिणाम में ऑल इंडिया में टॉप, हिसार जिले के गांव की बहू ने पाया ऑल इंडिया में दूसरा स्थान
kendriya vidyalaya results 2023 :
गांव की बहू ने केंद्रीय विद्यालय के परिणाम में ऑल इंडिया में पाया दूसरा स्थान
Haryana News Today/ सुनील कोहाड़।
नारनौंद : हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र की बेटियां ही नहीं बल्कि बहूएं भी क्षेत्रों में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने से पीछे नहीं हैं। केन्द्रीय विद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम ( Kendriya Vidyalaya results tops) में नारनौंद क्षेत्र के गांव की बहू ने ऑल इंडिया में दूसरा स्थान हासिल कर नारनौंद क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे देश में चमकाने का काम किया है। सविता ने पहले ही तय कर लिया था कि वो कुछ करके अपनी ससुराल और अपने माता पिता का नाम एक दिन पूरे देश में रोशन जरूर करेगी। लेकिन वो भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बुलंदियों का लोहा मनवाकर एक दिन शिक्षक जरूर बनेगी। kvs results 2023
सविता ने केन्द्रीय विद्यालय के परीक्षा परिणाम में दूसरा स्थान हासिल करके ये साबित कर दिया है कि देश की ऊंचकोटि की प्रतिभाएं आज भी गांव में ही छिपी हुई हैं। देश में चाहे खेलों का क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हर बार ग्रामीण अंचल के ही बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते आ रहे हैं। बस जरूरत है तो उनको तरासने की और उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को सही मार्ग दर्शन मिलने की। नारनौंद क्षेत्र की बेटियां भी हर वर्ष हरियाणा शिक्षा बोर्ड के परिणाम में बाजी मारकर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराती हैं। इसके लिए नारनौंद क्षेत्र का टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के छात्रों का बोर्ड के परिणाम में हर बार दबदबा देखने को मिल ही जाता है। Hansi News Today,
नाबालिग ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा
बास निवासी सविता पत्नी अनुप मोर ने आठवीं कक्षा में ही तय कर लिया था कि वह शिक्षिका बनाकर युवाओं को शिक्षित करके उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का काम करेगी। जब मन में विश्वास हो और कड़ी मेहनत हो तो सपने को साकार करने से कोई नहीं रोक सकता। इसी मेहनत व लगन से सविता ने मेहनत के साथ पढ़ाई करनी शुरू कर दी। पढ़ाई के बीच में ही उनके परिजनों ने उनकी शादी बास निवासी अनूप के साथ कर दी लेकिन उन्होंने शादी के बाद भी हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार घर पर ही रहकर पढ़ाई करती रही। Breaking News Hisar
बाढ़ के बाद किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि, फसलें तबाह
22 फरवरी 2023 को उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका पद के लिए फॉर्म भरा और लिखित परीक्षा के बाद जब 28 नवंबर को उनका परिणाम आया तो ऑल इंडिया में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त करके इतिहास रचने का काम किया। इस उपलब्धि पर प्रमुख समाजसेवी डॉ कुलवंत मोर ने उनको बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गांव का नाम रोशन किया है। अब वह बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए भी जागरूक करने का काम करेगी।
सविता मोर ने बताया कि पढ़ाई के बीच में ही घर वालों ने शादी कर दी थी लेकिन गृहस्ती के साथ में पढ़ाई भी जारी रखी। कुछ लड़कियां शादी के बाद पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देती है लेकिन उन्हें पढ़ाई को जारी रखना चाहिए ताकि वह अपने कदमों पर खुद खड़ी हो सके। मेहनत व लगन से कोई भी छात्र अपनी मंजिल प्राप्त कर सकता है। kvs results 2023 pgt

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks