राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Accused arrested in case of theft of goods from computer lab of Rajli village school - Barwala Hisar News,
स्कूल में चोरी करने के आरोपी दो महीने बाद गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज बरवाला : हिसार जिले के बरवाला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव राजली के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी करने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के करीब दो महीने बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान को बरामद भी किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना बरवाला पुलिस ने गांव राजली स्थित गवर्मेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल राजली की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए गांव के ही दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मांामले में राजली निवासी सुरेंद्र उर्फ गोगल और मनदीप को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही सुभाष ने बताया कि थाना बरवाला में गवर्मेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, राजली की प्रिंसिपल ने स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्हें 30 जून 2024 की रात में अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूल का दरवाजा तोड़ कंप्यूटर लैब से 5 Computer LED, 2 CPU, 3 Key Boards, 3 Mouse और Main Gate के साथ सिढियों पर लगी लोहे की पाईप भी चोरी की है। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना बरवाला में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उपरोक्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से LED, 2 CPU और 2 की बोर्ड बरामद किए गए हैं। आरोपितों को पुलिस पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल,
कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort,
हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks