स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज

  Narnaund police registered case after the thirteenth day of the married woman, the married woman was found hanging - Narnaund News      

गर्भपात करवाने और प्रताड़ित करने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट



हरियाणा न्यूज नारनौंद : हिसार जिले के नारनौंद कस्बे के वार्ड 3 में करीब दो सप्ताह पहले एक विवाहिता की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसे समय उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। विवाहित की तेहरवीं होने के बाद उसकी बहन के बयान पर नारनौंद पुलिस ने जबर्दस्ती गर्भपात करवाने प्रताड़ित करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






कैथल जिले के गांव सिंगरौली निवासी खुशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी और उसकी बहन की शादी नारनौंद के दो युवकों के साथ 27 फरवरी 2023 को हुई थी। खुशी की शादी अंकित के साथ तो उसकी बहन खुशबू की शादी अंकित के भाई आशीष के साथ हुई थी। खुशी का आरोप है कि उसकी बहन खुशबू 23 में 2023 से लेकर 15 नवंबर 2023 तक दो बार गर्भवती हुई लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत उसका गर्भपात करवा दिया। क्योंकि उसके ससुराल पक्ष के लोग खुशबू को शादी के कुछ समय बाद ही मारपीट कर प्रताड़ित कर करने लगे थे। 





खुशी का आरोप है कि उसकी बहन खुशबू में अपनी प्रताड़ना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था और अपने दुखों की कहानी 16 जुलाई 2024 को खुशबू नहीं अपनी मां के पास फोन कर आपबीती सुनाई थी और कहा था कि उसे इस बार नरक भरी जिंदगी से अपने घर ले जाओ। उसके कुछ समय बाद ही उसी दिन उसके सास ने उसकी मां के पास फोन कर बताया कि खुशबू ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है। जबकि उसके पति अंकित और खुशबू के पति आशीष सहित अन्य ससुराली जनों ने साजिश के तहत उसे कमरे में बंद कर खुशबू की हत्या कर दी थी। जबकि उसने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को भेजी थी लेकिन उसकी ससुराल वालों ने पुलिस के साथ मिलकर उसके हस्ताक्षर करवाकर खुशबू के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव माजरा में ही किया गया था। 16 जुलाई से ही खुशबू का मोबाइल फोन भी गायब है। 









इस समय में थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मृतका की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी बहन की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा में 30-31 जुलाई को बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पिक अप गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल,

बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,

सोनीपत में स्कूल में छत का मलबा गिरने से बच्चे घायल,

साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा व्यक्ति

नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल

नारनौंद के भेंस व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी, मध्य प्रदेश बुलाकर बनाया बंधक, छोड़ने की एवज में मांगे लाखों रुपए,

महाराजा दक्ष जयंती में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कार्यक्रम के आयोजक नहीं जुटा पाए भीड़ ? पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिखे नाराज

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |