हरियाणा में 30-31 जुलाई को बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पिक अप गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल
Rain alert in Haryana on 30-31 July, stones fell on pick up vehicle in Himachal
भोले नाथ ले रहे कांवड़ियों की अग्नि परीक्षा, तपती गर्मी में फिर भी कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्त
हरियाणा न्यूज हिसार : हरियाणा के लोगों को इस बार मानसून की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण सावन का महीना सुखा बीत रहा है और हरिद्वार व गोमुख से कावड़ लाने वाले कावड़ियों को भी अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई के लिए हरियाणा में भारी बारिश ( weather alert in Haryana) का अलर्ट जारी किया है। हालांकि यह अलर्ट हरियाणा के कुछ जिलों के लिए है और बाकी जिलों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग का यह अलर्ट किन-किन जिलों के लिए जारी किया गया है इसके लिए खबर को अंतिम पंक्ति तक पढ़े।
हरियाणा में नहीं लगी सावन की झड़ी
सावन का महीना आधा बीतने वाला है और इस बार हरियाणा प्रदेश में अब तक सावन की झड़ी नहीं लगी है। बारिश न होने की वजह से किसानों को अपनी धान की फसल सहित अन्य फसलों की सिंचाई करने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने और धान की फसल में पानी न रहने की वजह से धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है वहीं अन्य फसलें भी मुरझा गई है।
मानसून की बेरुखी से खेतों में उड़ रही धूल
बारिश न होने के कारण धान की फसल पर लागत लगातार बढ़ रही है और किसान दिन रात मेहनत कर अपनी फसल को बचाने की जरूरत में लगा हुआ है। कभी उसका नलकूप जवाब दे देता है तो कभी नलकूप ( ट्यूबवेल ) चलाने वाली मोटर जवाब दे देती है। खेतों में फसलों की सिंचाई करने के लिए किसानों को मात्र 8 घंटे ही बिजली की सप्लाई दी जा रही है और उसमें भी कई बार फाल्ट होने की वजह से कटौती हो जाती है। अगर यही हाल रहा तो किसानों के हरे भरे खेतों में धूल उड़ती हुई दिखाई दे सकती है।
सावन का महीना सुखा, कांवड़ियों की अग्नि परीक्षा
हरिद्वार से कावड़ लाने वाले शिव भक्त कौड़ियों पर भी भगवान शिव इस बार कोई मेहरबानी करते हुए नजर नहीं आ रहे। हरियाणा में मानसून की बेरुखी से सावन का महीना सुखा बीत रहा है और कांवड़ियों को तपती जमीन पर पैदल चलकर अपने गांव तक कावड़ लाने के लिए शिव की कड़ी तपस्या करनी पड़ रही है। इस तपिश भरी गर्मी की वजह से कुछ कांवड़िए तो पांव में छाले ज्यादा पड़ने के कारण अपनी कावड़ को बीच रास्ते में ही घर के दूसरे सदस्य को देकर वापस घर पहुंच गए।
सोलन जाने वाली सड़क पर गिरे पत्थर, एक की मौत
रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से एक मकान भाग गया और पहाड़ों से गिरा मलबा सब के बगीचों में पहुंच गया जिसकी वजह से काफी पौधों को भी नुकसान हुआ है। उधर सोलन जाने वाली सड़क पर जा रही एक पिकअप गाड़ी पर करीब 2:30 बजे पहाड़ से पत्थर गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 जुलाई के लिए चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला करनाल, यमुनानगर और पानीपत के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 31 जुलाई के लिए चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, नहूं, चरखी दादरी, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक और झज्जर के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि बाकी हरियाणा के लिए अब तक मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।
सिरसा रहा हरियाणा में सबसे गर्म
मानसून की बेरुखी की वजह से हरियाणा में सावन के महीने में भी उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। बदले किसानों के साथ-साथ बुजुर्गों और बच्चों के साथ आंख में मिचौली का खेल तो जरूर खेल रहे हैं परंतु कहीं बरस नहीं रहे। कूलर पंखे सब जवाब दे चुके हैं और उमस भरी गर्मी के कारण बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल हो चुका है। हरियाणा का सिरसा जिला हरिद्वार को सबसे गर्म दिन रहा और यहां का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
सोनीपत में स्कूल में छत का मलबा गिरने से बच्चे घायल,
नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks