सर्कल कबड्डी में बहु अकबरपुर ने सीख पाथरी को हरा कर जीता एक लाख का इनाम
सर्कल कबड्डी में बहु अकबरपुर ने सीख पाथरी को हरा कर जीता एक लाख का इनाम
Latest News
उपमंडल के गांव कापड़ो में शहीदों की याद में आयोजित दो दिवसीय प्रथम शहीद मेमोरियल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को डे नाइट मैच खेले गए। इनामी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बहु अकबरपुर की टीम ने सीख पाथरी की टीम को 20-14 के अंतराल से हराया तथा प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर एक लाख का इनाम अपने नाम किया। सीख पाथरी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त 71 हजार रूपए इनाम के रूप में मिले। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बास की टीम को सीख पाथरी की टीम ने 20-16 के अंतराल से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जो बहु अकबरपुर व संदलाना के बीच खेला गया। जिसमें बहु अकबरपुर की टीम ने संदलाना को हरा कर के फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को 51-51 हजार रुपए बतौर इनाम के रूप में दिए गए। इस अवसर पर गांव के पूर्व कबड्डी खिलाड़ियों को खेल कमेटी की तरफ से कापड़ों गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। गांव के सरपंच शैलेंद्र गोयत व समाजसेवी ओमप्रकाश कापड़ो ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को इनामी राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
बॉक्स
इस इनामी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर व कैचर का इनाम प्राप्त करने वाले दोनों ही खिलाड़ी बेस्ट रेडर रवि तथा बेस्ट कैचर शीलू दोनों ही बहु अकबरपुर टीम के खिलाड़ी थे। दोनों ही खिलाड़ियों को 31-31 हजार रुपए से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल कमेटी व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks