Hry-Fat- बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
बारिश के साथ गिरे ओले, किसान चिंतित
फतेहाबाद - तहलका न्यूज
सर्दी का मौसम अब तक खुस्क बना हुआ था और किसान दिन रात मेहनत करके खरीफ की फसलों का निपटारा कर गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य रबी की
फसलों की बुवाई में जुटे हुए थे। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान बादलों से घिर गया। भूना क्षेत्र के गांव और फतेहाबाद के नजदीकी गांव धांगड़ में करीबन आधे घंटे तक बारिश हुई और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
कृषि जानकारों की मानें तो ये बारिश अगेती फसल के लिए फायदेमंद है। लेकिन जिन किसानों ने लेट (पछेती) बिजाई की है। उन फसलों में नुकसान होने का अंदेशा है। वहीं जहां जहां ओलावृष्टि हुई है वहां पर निश्चित रूप से सभी फसलों में नुकसान होने की संभावना जताई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks