स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनीपत में स्कूल में छत का मलबा गिरने से बच्चे घायल

 Children injured after roof debris fell on school in Sonipat -  Sonipat News Today     

चिटाना गांव के सरकारी स्कूल की छत से नीचे गिरा मलबा, छात्र घायल 

राजकीय उच्च विद्यालय चिटाना। ( फाइल फोटो)


हरियाणा न्यूज सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय ( governments High School chitana ) में कमरे की छत का मलबा गिरने से आठवीं कक्षा के दो छात्र घायल हो गए। मलबा गिरने से मची भदगड़ के बाद अध्यापक पहुंचे और घायल छात्रों को तुरंत गांव जुआं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों छात्रों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। छत से मलबा गिरने की सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने अधिकारियों को निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।







गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में 12 कमरे हैं। शनिवार को आठवीं कक्षा के विद्यार्थी इस कमरे में मौजूद थे, तभी अचानक छत का मलबा विद्यार्थियों के ऊपर गिर गया। जिसमें विजय के सिर व संजय के हाथ में चोट लगी है। मलबा गिरने से अन्य विद्यार्थियों में भगदड़ मच गई और घायल हुए बच्चे चीखने लगे। शोर सुनकर अध्यापक मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से दोनों छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसे के समय कक्षा नहीं लगी थी, अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।








बीईओ व जेई को रिपोर्ट देने के निर्देश

सभी स्कूल मुखियाओं को जर्जर कमरों में बच्चों को नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में स्कूल मुखिया से जवाब मांगा गया है। बीईओ व जेई को स्कूल का निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत.



आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा में 30-31 जुलाई को बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पिक अप गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल,

विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज,

बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,

साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा व्यक्ति

नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल

नारनौंद के भेंस व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी, मध्य प्रदेश बुलाकर बनाया बंधक, छोड़ने की एवज में मांगे लाखों रुपए,

महाराजा दक्ष जयंती में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कार्यक्रम के आयोजक नहीं जुटा पाए भीड़ ? पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिखे नाराज

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |