स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

 

पति सहित दोनों बेटे और दोनों पुत्रवधूओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज 

 elderly man killed his wife in Panipat, पुलिस मौके पर जांच करती हुई।


हरियाणा न्यूज पानीपत : पानीपत पुलिस के पास सोमवार को फोन की घंटी लगती है और फोन करने वाला व्यक्ति बताता है कि वह 22 साल से अपनी पत्नी का इलाज करवा कर थक चुका है और बीमारी से उसकी पत्नी भी तंग आ चुकी थी इसलिए उसने अपनी पत्नी के सिर में डंडा मार कर ( elderly man killed his wife in Panipat ) हत्या करती है। फोन पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचे तो देखा कि बुजुर्ग महिला का शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ था। गुर्जर गुर्जर महिला के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी बहन की हत्या उसके पति और दोनों बेटों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दी है। ( Panipat Murder case update






बुजुर्ग महिला गीता की हत्या की जांच करते हुए पानीपत पुलिस।


सोमवार को पानीपत पुलिस के पास फोन आता है और कहता है कि वह दीनानाथ कॉलोनी से लक्ष्मण बोल रहा है। पुलिस कहती है कि हम आपकी क्या सेवा कर सकते हैं तो लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि पिछले 22 सालों से उसकी पत्नी अपनी मानसिक बीमारी से तंग थी और वह उसका इलाज करवा कर वापस चुका था। अपनी पत्नी की इस लाचारी को वह और नहीं सहन कर सकता था इसलिए जब वह चारपाई पर सोई हुई थी तो उसने डंडा उठाकर उसके सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आती है और बताए गए पते पर पहुंच जाती है। पुलिस घर में दाखिल होकर देखी है तो एक कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में बुजुर्ग महिला का शौक पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत ही मृतका के पति लक्ष्मण को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 








हत्या के मामले में पुलिस जांच करते हुए।


उधर गीता हत्या की सूचना मिलते ही उसके मायके के लोग भी पहुंच जाते हैं। जींद जिले के सफीदों खंड के गांव सिंघाना निवासी दिनेश ने बताया कि उसकी बहन की गीता की शादी दीनानाथ कॉलोनी पानीपत निवासी लक्ष्मण उर्फ लच्छू के साथ की हुई थी। रविवार और सोमवार की रात को सोमवार की सुबह करीब 2 बजे उसकी बहन गीता ने अपनी दूसरी बहन गुड्डे के पास फोन किया और बताया कि उसका पति लक्ष्मण उर्फ लच्छू, बेटा मोनू और प्रदीप अपनी पत्नियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब उसकी बहन गुड्डी ने अपने जीजा लक्ष्मण से बात की तो लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने उसकी बहन को मार दिया है और अस्पताल में आकर उसके शव को ले जाएं। दिनेश का आरोप है कि उसकी बहन गीता की हत्या उसके पति लक्ष्मण उर्फ लच्छू, बेटे मनोज उर्फ मोनू, प्रदीप उर्फ जोनी, मोनू की पत्नी प्रवेश और प्रदीप की पत्नी खुशबू ने मारपीट कर हत्या की है। 








कमरे में पड़ा महिला का शव व जांच करते हुए पुलिस।


दिनेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे गीता के बच्चे अक्सर कहते थे कि वह इस औरत से तंग आ चुके हैं और इसको मारकर पूरा किस्सा ही खत्म करना होगा। उपरोक्त पाचन उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे और इसके लिए कई बार पंचायती भी हो चुकी थी और उन्हें बार-बार समझते थे लेकिन यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। दिनेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह अक्सर कहते थे कि जब जान से मार देंगे तो 5-7 लख रुपए लगेंगे पुलिस को दे देंगे और बाद में समझौता हो जाएगा।







मृतका गीता। ( फाइल फोटो )


 पुलिस ने दिनेश के बयान पर मृतका के पति लक्ष्मण उर्फ लच्छू, बेटा मनोज उर्फ मोनू, प्रदीप उर्फ जोनी, पुत्रवधू खुशबू और प्रवेश के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |