स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा, विधायक बोले पुरजोर ढंग से रखेंगे हांसी को जिला बनाने की मांग

 Will CM Saini announce making Hansi a district in the rally on August 4? - Hansi News        

8 करोड़ से अधिक लागत की दोनों विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।


हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी को जिला बनाने की घोषणा क्या 4 अगस्त को हांसी में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औपचारिक रूप से ऐलान कर यहां के लोगों को बड़ी सौगात देने का काम करेंगे या फिर मामला पहले की तरह ही मटका रहेगा। इसको लेकर शहर व आसपास के गांव में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्माया हुआ है। पिछले करीब डेढ़ दशक से हांसी जिला बनाओ संघर्ष कमेटी लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से हांसी को जिला नहीं बनाया गया है और केवल पुलिस जिला ही बन पाया है।







विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी हल्के का सेवक होने के नाते 4 अगस्त को होने वाली रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मुख जनता की हांसी को जिला बनाने की भावना को पुरजोर ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हांसी को जिला बनवाने के लिए विधानसभा के अंदर तथा बाहर लगातार आवाज उठाता आ रहा हूं और जब तक जिला नहीं बन जाता तब तक इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहेंगे।







 विधायक ने सोमवार को प्रेम नगर, मामनपुरा, देप्पल, रामायण, ढंडेरी, सुल्तानपुर, धमाना, कंवारी, मुजादपुर, उमरा, पुट्टी मंगल खंा, ढाणी गुजरान, ढाणी ठाकरिया, ढाणी राजू इत्यादि गांव का दौरा कर 4 अगस्त को हांसी में आयोजित होने वाली रैली में आने का न्योता दिया। विधायक ने कहा कि शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्से का निर्माण पहले करवाया गया था। अब बाकी रही सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। लोगों की सुविधा के लिए सडक़ के साथ लगती भूमि पर फुटपाथ और नई सब्जी मंडी से काली देवी चौक तक डिवाइडर भी बनवाए जाएंगे ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । इस सडक़ के जिस हिस्से का निर्माण हो चुका है वहां लाइटिंग की व्यवस्था की गई है तथा डिवाइडर भी बनवाए गए हैं। उसी तर्ज पर सडक़ के इस हिस्से पर भी डिवाइडर तथा लाइटिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। यह सभी कार्य भवन एवं सडक़ निर्माण विभाग द्वारा करवाए जाएंगे।








 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की वह सडक़ निर्माण कार्य को त्वरित आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। विधायक ने सोमवार को ढाणी ठाकरिया में पार्क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण काफी दिनों से गांव में पार्क निर्माण की मांग कर रहे थे आज उनकी यह मांग पूरी होने जा रही है। बहुत ही जल्द पार्क की चार दिवारी का निर्माण करवाकर इसमें बढिय़ा क्वालिटी की घास लगवाई जाएगी ताकि लोगों को सैर सपाटे तथा यौगिक क्रियाएं करने के लिए बेहतरीन स्थल उपलब्ध हो सके। बच्चों के खेलने के लिए झूले लगवाए जाएंगे तथा लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी स्थापित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 28 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। 






सभी गांव में विनोद भयाना का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर शानदार स्वागत किया। विधायक के कार्यक्रमों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, नगर पार्षद बलवान सिंह गुर्जर, मुकेश मुंढालिया, जयदीप सैनी, नवदीप बिड़लान, ईश्वर सिंगल, सुनील मंत्री, व भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी, किशोरी लाल नागपाल, अजय भारद्वाज, बबल खुराना, उपमंडल प्रशासन की ओर से भवन एवं सडक़ निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल, सौरभ चौहान, सुरेंद्र सरदाना तथा मोनिका दहिया उपस्थित रहे।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती

पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,

सिरसा में युवकों ने धारदार हथियारों के बल पर मचाई दहशत, घर व मेडिकल में की तोडफ़ोड़, 2 युवक घायल

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, जोधपुर से दो साइबर ठग गिरफ्तार

4 घंटे बिजली कट से परेशान ग्रामीण रात को पहुंचे सब स्टेशन, ग्रामीण बोले : आपूर्ति चालू नहीं होगी तब तक वापस नहीं जाएंगे

हरियाणा में 30-31 जुलाई को बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पिक अप गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल,

विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज,

फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी

बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |