जजपा नेताओं के घर वापसी की ओर बढ़ते कदमों से खतरे में है खट्टर सरकार !
जजपा नेताओं के घर वापसी की ओर बढ़ते कदमों से खतरे में है खट्टर सरकार !
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो से लिया आशीर्वाद
दिल्ली - तहलका न्यूज
जजपा के गठबंधन की बदौलत प्रदेश में भाजपा दो साल से सत्ता में है। भाजपा जजपा सरकार पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। तीन साल पहले जन्मी जजपा के इनेलो में विलय के सोशल मीडिया पर खुब कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों को बीती रात और हवा मिल गई जब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का सामना इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से हुआ और उनसे पांव छू कर आशीर्वाद लिया।
प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में तमाम दिग्गज नेता पहुंचे हुए थे। वहां पर इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आमना-सामना हुआ तो दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा के पांव छूए तो इनेलो सुप्रीमो ने भी सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया। दुष्यंत चौटाला के पांव छूते हुए और ओपी चौटाला के सिर पर हाथ रखी हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पहले से ही जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला के ब्यान से गरमाई सियासत गलियारों में हलचल पैदा हो गई कि किसान आंदोलन के कारण भाजपा बेकपूट पर है और ऐलनाबाद उपचुनाव से इनेलो नेताओं में ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता भी जोश से भरे हुए हैं। ऐसे में अगर चौटाला परिवार फिर से एक छत के नीचे आया तो भाजपा सरकार पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं। वहीं लोगों की नजर झज्जर में होने वाली जजपा की रैली पर टिकी हुई हैं कि इस रैली में कौन-कौन से दिग्गज नेता आते हैं और पार्टी के भविष्य को लेकर क्या घोषणा होती है।
बाक्स
हम सब जानते हैं कि राजनीति में कुछ भी संभव है। किसी बात को नकारा नहीं जा सकता। राजनेताओं में पार्टी की नीतियों को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं। परंतु अधिकतर नेताओं के आपसी परिवारिक संबंध है और चौटाला परिवार तो फिर भी ताऊ देवीलाल के वंशज है। ये इनका परिवारिक संबंध है। इसमें अभी राजनीतिक रंग देना जल्दबाजी होगी। क्योंकि तहलका न्यूज ऐसे मामलों की पुष्टि उस समय तक नहीं करता जब तक कोई अधिकारिक ब्यान नहीं आता है।
ं

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks