सर्व समाज को समानता का अधिकार बाबासाहेब की देन - अनिल रगां
भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डाक्टर बीआर अंबेडकर की 66 वीं पुन्यतिथि पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की ।
पवन डाहौला (जींद)
सोमवार को भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डाक्टर बीआर अंबेडकर की 66 वीं पुन्यतिथि पर जींद रानी तालाब स्थित पार्क में स्थापित प्रतिमा पर राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प मालाएं अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि की । इस अवसर पर बसपा प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह कुराड पूर्व बसपा प्रदेश प्रभारी डाक्टर अनिल रगां लोकसभा प्रभारी अधिवक्ता देशराज सरोहा जिला बसपा अध्यक्ष धर्मबीर बौद्ध एवं पार्टी पदाधिकारियों वहीं पर राष्ट्रीय मानव विकास दल के राज्य प्रभारी धर्मपाल सिंहमार अधिवक्ता सत्यपाल प्रशासनिक जिला कल्याण अधिकारी नरेन्द्र सिंह समाजसेवी डाक्टर राजेन्द्र सिंह ने बाबासाहेब डाक्टर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर षुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन प्रकाश डाला ।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks