राकेश टिकैत को फोन मिली जान से मारने की धमकी
राकेश टिकैत को फोन मिली जान से मारने की धमकी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
दिल्ली -
किसान नेता राकेश टिकैत को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को फोन करके एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। जिस समय फोन आया उस समय फोन राकेश टिकैत के सुरक्षा गार्ड के पास था। राकेश टिकैत की सुरक्षा में तैनात
नितिन शर्मा ने बताया कि राकेश टिकैत के मोबाइल पर अनजान नंबर कॉल आई थी। उनका फोन नितिन शर्मा ने उठाया तो फोन करने वाले युवक ने राकेश टिकैत को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि कर्णप्रयाग में रहने वाले सुरेंद्र नामक युवक के फोन से कॉल की गई थी। किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को इससे पहले भी कई बार फोन पर धमकी मिल चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks