नारनौंद के किसानों ने लाखों रुपए से कुलदीप राणा की मदद
नारनौंद के किसानों ने कुलदीप राणा की दो लाख 71 हजार की आर्थिक मदद
नारनौंद : कस्बे में पांच नवंबर को राज्य सभा सदस्य का विरोध के दौरान घायल हुए सातरोड निवासी कुलदीप राणा से मिलने नारनौंद की धरना कमेटी पहुंची और उसका हालचाल जाना। नारनौंद धरना कमेटी के सदस्य बलवान लोहान, विनोद उर्फ जंगी, बजे सिंह, सुनील सिंहमार, मोनू व अनिल ने घायल किसान के इलाज के लिए दो लाख 71 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर से नारनौंद थाने में जो धरना चला हुआ था उसी धरने के दौरान आसपास के गांव के किसानों ने धरना चलाने के लिए चंदा दिया था। उसी घटना मैं युवा किसान कुलदीप राणा घायल हुआ था। उसी दौरान धरने से बचा हुआ सारा पैसा कुलदीप राणा के इलाज के लिए हमने उसको घर पर आकर उनकी बेटी को सौप दिया है। कि कुलदीप राणा के इलाज में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं रहनी चाहिए। अगर भविष्य में भी कुलदीप राणा को और भी पैसों की जरूरत महसूस हुई तो नारनौंद धरना कमेटी उसकी मदद करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि कुलदीप राणा अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनसे बात कर उन्हें भी बहुत अच्छा लगा। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से किसानों के बीच में आकर अपनी भूमिका निभाए। इस अवसर पर कुलदीप खरड़, एडवोकेट हर्षदीप मोठ, मन्नू रामायण व दशरथ इत्यादि मौजूद रहे।बॉक्स
इस दौरान कुलदीप राणा ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान उनको चोट लगी थी। जिस दिन से वह घायल हुआ था किसान भाईचारे ने उसकी पूरी मदद की है। उसके इलाज में कोई कमी नहीं आने दी। परिवार के सदस्यों की तरह उसके पास खड़े रहे। इसके लिए वह अपने भाईचारे का सदैव ऋणी रहेगा। वह जल्द ठीक होकर फिर से कि
x
x

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks