इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गद्दार किसे और क्यों कहा
इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गद्दार किसे और क्यों कहा
ये इनेलो पार्टी के गद्दार हैं और गद्दारों के साथ कोई समझौता नहीं: चौ. ओम प्रकाश चौटाला
जेजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में मची है भगदड़ - चौटाला
चंडीगढ़ - तहलका न्यूज
भगदड़ को रोकने के लिए भ्रमित करने वाले संदेश फैलाए जा रहे हैं कि कि भगदड़ को रोका जा सके। मैंने कभी भी अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। चाहे वो कितना भी बड़ा नेता ही क्यों ना हो। ये लोग सत्ता के लोभी है। जिनके खिलाफ वोट चुनाव में वोट लिए आज उन्हीं की गोद में जा बैठे हैं। उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद देने से पैदा हुए हालातों पर जारी ब्यान में कहें।
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि ये इनेलो पार्टी के गद्दार है और गद्दारों से कोई समझौता नहीं होगा। झूठ की बुनियाद पर बनी जजपा का अस्तित्व खत्म हो। चुका है। जिसके कारण इसके कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं में भगदड़ मची हुई है। इनेलो से अनुशासनहीनता करने वाले को कभी बर्दाश्त नहीं किया, चाहे वो कितना भी बड़ा नेता हो या कार्यकर्ता। हमने चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण किया है, इसलिए कभी सत्ता पाने की लालसा के साथ राजनीति नहीं की। ये लोग सत्ता के लोभी थे, इन्होंने सत्ता हथियाने के लिए चौधरी देवीलाल के नाम का प्रयोग कर सत्ता मिलते ही अपना असली रंग दिखा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks