HPSC Job भर्ती घोटाला- इस अधिकारी को सरकार ने किया निलंबित
जाने संपर्क में आए कितने लोग किस किस भर्ती में हुए पास
डेंटल सर्जन भर्ती घोटाले में शामिल एचसीएस अधिकारी निलंबित
चंडीगढ़ - तहलका न्यूज
डेंटल सर्जन भर्ती घोटाले में शामिल रहे एचसीएस अधिकारी अनिल नागर को आखिरकार सरकार ने बर्खास्त कर दिया। अनिल नागर पर करोड़ों रुपए लेने के आरोप लगे हैं। वहीं विजिलेंस टीम ने उनके पास से रुपए भी बरामद किए थे और गिरफ्तार कर लिया गया था।
चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने बताया कि अनिल नागर व उसके साथियों के संपर्क में 30-35 उम्मीदवार थे। जिनमें से 5 एचसीएस भर्ती में पास हुए हैं। वहीं डेंटल सर्जन के मामले में भी इनके संपर्क में आए हुए उम्मीदवारों में से 13 पास हुए हैं।
2016 बैच के HCS अधिकारी अनिल नागर की बर्खास्तगी के आदेश मंगलवार-7 दिसंबर को हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने जारी कर दिए हैं।
आदेशों में गर्वनर ने कहा कि अनिल नागर एचसीएस के पद के योग्य नहीं है। इसको संविधान के अनुच्छेद 311 बी ( 2) के तहत निलंबन पर भविष्य में रोजगार के लिए अयोग्य है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks