स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खरबला गांव- गंदगी से महामारी फैलने से ग्रामीणों में दहशत

  खरबला गांव में नाले को बंद करने की वजह से गलियों में भरा गंदा पानी, ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी



नारनौंद :
उपमंडल के गांव खरबला में कुछ शरारती तत्वों ने खरबला से रोशन खेड़ा गांव की तरफ जाने वाले गंदे पानी की निकासी के नाले को बंद करने का मामला प्रकाश में आया है। नाले को बंद करने के बाद नाले का पानी नालियों में औवरफलों होने के कारण गांव की गलियों में घुस गया है। ग्रामीणों द्वारा मजबूर होकर गली में मिट्टी डालकर उसको बंद करना पड़ा। जिस कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे माहौल में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। 
ग्रामीण सरोज, ममता, गीता, मुकेश, सविता, कैलाश, नरेश, सतबीर, राम भजन, बलवान, सुदेश, नरेंद्र कुमार, जयदीप शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया की कुछ लोगों ने गांव के गंदे नाले को बंद कर दिया है। जिसके कारण उसका पानी गांव की गलियों में भर गया है और गांव की गलियों की हालात यह है। कि इनमें से गुजरना तो दूर की बात घर के अंदर बैठना भी दूभर हो रहा है। कीचड़ की वजह से इसमें मच्छर भी पैदा हो गए है और गांव में कोई महामारी भी फैल सकती है। जलभराव की इस समस्या को लेकर गली से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद भी हमारी इस समस्या का किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हुआ है। अगर प्रशासन ने जल्दी हमारी समस्या का समाधान नहीं किया तो गांव में कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |