पशु को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरे दो भाई, एक को ट्रक ने कुचला, दूसरे मामले में जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर
Sonipat ki taaja khabar : Two brothers fell from the bike while trying to save the animal, one was crushed by truck, second case JCB hit the bike
तहलका न्यूज सोनीपत। शहर के बाईपास जाहरी सड़क मार्ग पर फ्लाईओवर के पास आवारा पशु को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो भाई नीचे गिर गए। सामने से आ रहे पीडब्लूडी विभाग के ट्रक ने एक युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंडियन कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने भाई दीपक कुमार (28) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाहरी की तरफ घुमने फिरने के लिए गया था। वहां से वापिस आ रहे थे। फ्लाईओवर से नीचे उतरने लगे तो सड़क मार्ग पर अचानक सामने आवारा पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई।
नीचे गिरने के बाद तेज रफ्तार से आ रहे पीडब्लूडी विभाग के ट्रक ने उसके भाई को चपेट में ले लिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाइक से काम पर जा रहे युवक जेसीबी ने मारी टक्कर, मौके पर मौत युवक को
तहलका न्यूज गन्नौर। पुरखास राठी गांव से मजदूरी करने मोटरसाइकल पर गन्नौर जा रहे एक युवक को जेसीबी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक के भाई ने जेसीबी चालक के खिलाफ शिकायत थाना गन्नौर में दी। शिकायत में मृतक के भाई गांव पुरखास राठी निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसका भाई जसवीर गांव से मजदूरी करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर गन्नौर जा रहा था । वह दूसरी मोटरसाइकिल पर अपने भाई के पीछे चल रहा था।
इस दौरान एक लापरवाह जेसीबी चालक ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। धर्मवीर ने बताया कि जेसीबी को जगत सिंह निवासी गांव बड़ौली चला रहा था। पुलिस ने धर्मवीर की शिकायत पर जगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks