सुसाइड या मर्डर : जींद के नजदीकी गांव में महिला ने लगाया फंदा, मृतका का पिता बोला गला दबाकर की हत्या
Jind ki taaja khabar : Suicide or Murder: woman hanged herself in village near Jind, father of the deceased said she was strangled to death
तहलका न्यूज, जींद, सुनील कोहाड़।
जींद जिले के गांव में एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी सूचना मिलते हैं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में करनाल जिले के बाहरी गांव निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसकी बेटी कविता की शादी जींद जिले के गांव किनाना निवासी कृष्ण के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद कृष्ण और उसके परिजन उसकी बेटी कविता को तंग रखने लगे और अक्सर मारपीट करते थे। इन बातों को लेकर कई बार पंचायत और मामला पुलिस तक पहुंचा। लेकिन बेटी का घर बसाने के लिए वो उनके झूठे वायदों में फंस जाते ताकि उसकी बेटी का वैवाहिक जीवन ठीक ठाक से रहे इसके लिए उसने हर संभव प्रयास किया। लेकिन कृष्ण और उसके परिजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
रामस्वरूप ने बताया कि गुरुवार को भी जींद के चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी और पंचायत में कृष्ण के परिवार जनों ने कविता को ठीक-ठाक रखने का आश्वासन दिया था और भविष्य में कोई भी गलती नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने कविता को उनके साथ गांव किनाना भेज दिया। लेकिन रात को कृष्ण और उसके परिजनों ने उसकी बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी और सबको फंदे पर लटका दिया। ताकि सब इसको आत्महत्या समझें।
इस संबंध में सीआरएसयू चौकी प्रभारी मोनिका ने बताया कि गांव किनाना में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1 दिन पहले भी महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस चौकी में पंचायत हुई थी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks