HBSE exam : हरियाणा ओपन स्कूल से दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आवेदन शुरू
HBSE exam : Application for class X and XII starts from Haryana Open school
10वीं व 12वीं (मुक्त विद्यालय) परीक्षा मार्च के लिए 21अगस्त से आवेदन शुरू
तहलका न्यूज चंडीगढ़, 18 अगस्त : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूर्ण विषय ( फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 21 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि जो परीक्षार्थी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थी सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1150 रुपये और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1200 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ 21 अगस्त से 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षार्थी विलंब शुल्क 100 रुपये सहित 01 से 20 अक्तूबर 300 रुपये के साथ 21 से 10 नवंबर और 1000 रुपये के साथ 11 से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते है ।
प्रायोगिक परीक्षा के लिए 100 रुपये शुल्क प्रति कर लें। प्रायोगिक विषय परीक्षा के देय होंगे। इसके अतिरिक्त सीनियर सेकेंडरी अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए 200 रुपये शुल्क अलग से देय होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी का हवाला देकर समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी परीक्षार्थी को समय की छूट नहीं दी जाएगी।
परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय केवल अपना, माता-पिता या भाई- बहन का ही मोबाइल नंबर दर्ज करें। किसी कोचिंग सेंटर या साइबर कैफे वाले का मोबाइल नंबर दर्ज न करवाएं ताकि बोर्ड द्वारा छात्र हित के दृष्टिगत समय-समय पर बोर्ड द्वारा जो जो जानकारियां / हिदायतें दी जाती हैं, वे सीधे परीक्षार्थी तक पहुंच सके। ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश / पूर्ण जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा-निदेश अनुसार समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks