बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज
voice was raised at the Sarva Jatiya Sarva Khap Maha Sammelan held at the historic platform of Binan Khap to amend laws like live-in relationships, homosexuality and love marriage - Jind Khap Panchayat News update
शादीशुदा होते हुए भी दूसरे के साथ लव एन रिलेशनशिप में रहना समाज के लिए घातक, महापंचायत में मैरिज एक्ट में संशोधन पर फोकस
![]() |
हरियाणा न्यूज जींद : आजकल एक नया प्रचलन भी शुरू हो गया है कि शादीशुदा महिलाएं और पुरुष अपने जीवनसाथी को छोड़कर दूसरे महिला व पुरुष के साथ लव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। वहीं कुछ युवा सेम गौत्र,सेम गांव व गुहांड में शादी कर लेते हैं। इन दोनों ही मसलों सहित बढ़ रही समलैंगिकता समाज के लिए बड़ा ही घातक साबित हो रहा है। क्योंकि इन दोनों के संबंध से होने वाले बच्चे लावारिस की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होते हैं और उन्हें भरपूर मात्रा में अपने माता-पिता का प्यार और दुलार नहीं मिल पाता। उक्त शब्द बिनैन खाप के तत्वावधान में दनोदा गांव में आयोजित सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन को बिनैन खाप के प्रधान रघुबीर सिंह नैन ने संबोधित करते हुए कहे। इस खाप महासम्मेलन में हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश सहित देश भर की 300 के करीब खापों के प्रधान व उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने विचार प्रकट किए।
सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन का आयोजन हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन करने और लव मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर किया गया। रघुबीर सिंह नैन ने कहा कि सरकार सामाजिकताने वाले को तहस-नहस करना चाहती है। आज युवा अपने रास्ते से भटक कर एक ही गांव के होते हुए लड़का लड़की शादी कर लेते हैं। इसलिए सरकार को इस एक्ट में बदलाव कर सेम गौत्र, गांव, गुहांड में शादी को मंजूर न किया जाए और शादी करने के लिए लड़का लड़की के माता-पिता की सहमति होना आवश्यक करना चाहिए ताकि जो माता-पिता अपने बच्चों को पाल पलोश कर बड़ा करते हैं और उनके लिए बड़े-बड़े सपने समझे होते हैं लेकिन उनके बच्चों के गलत फैसले से उनके तमाम सपने चकनाचूर हो जाते हैं और ऐसे में वह माता-पिता टूट जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे सामाजिक परिवेश को कुरीतियो एवं बुरारियों से मुक्त कराना है। महासम्मेलन का मुख्य फोक्स हिंदू मैरिज एक्ट में समाज की स्वस्थ मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ बिंदुओं पर संशोधन करवाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक्ट में प्रस्तावित लव मैरिज के संबंध में माता पिता की सहमति रहे तथा लव मैरिज गांव, गवहांड तथा समगौत्र में ना हो, ऐसा प्रावधान जरूरी है।
अध्यक्ष रघुबीर सिंह नैन ने कहा कि महासम्मेलन एवं खापों का तीसरा मुख्य मुद्दा समलैंगिकता पर कानूनी रोक लगवाने का है। उन्होंने कहा कि समलैंगिकता वर्तमान समाज ज्वलंत तो है हि बल्कि पूरे समाज को सर्मशार करने वाला है। इसलिए इस कलंकित एवं अमानवीय कृत्य पर तुंरत प्रभाव से पाबंदी होनी चाहिए। उन्होनें उत्तर भारत के विभिन्न प्रदेशों से आई खाप पंचायतों एवं प्रतिनिधियों का बढ़चढ़ कर महासम्मेल भाग लेने पर आभार जताया। साथ ही कहा कि बिनैण खाप को तीसरी बार सर्वखाप सम्मेलन की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे पहले 1986 में उनके पिता एवं तत्कालीन खाप प्रधान स्व. टेक राम नैन की अध्यक्षता में पहली बार तथा 2013 स्वर्गिय नफे सिंह नैन की अध्यक्षता में महासम्लेन आयोजित हुए थे। हर बार खाप प्रतिनिधियों की निर्णायक हाजरी का आर्शिवाद बिनैण को मिला है। आज का महासम्मेल भी एतिहासिक एवं अनुकरणीय रहा है। महासम्मेलन में सभी खाप एवं पालों के अध्यक्षों ने संबोधित किया और तीनों मुददों पर अपनी सहमति प्रकट की।
महासम्मेलन में सभी खापों के प्रधानों व प्रतिनिधियों सर्वसम्मति से अखिल भारतीय खाप समन्वय समिति का गठन किया और बिनैन खाप के प्रधान रघुबीर नैन को समिति का अध्यक्ष मनोनित किया। यह समिति 51 सदस्यीय बनाई जाएगी और सदस्यों के नामों का चयन पूर्णतया अध्यक्ष अधिकाक्षेत्र में रहेगा। सभी खाप प्रतिनिधियों ने एक सुर में समिति अध्यक्ष रघुबीर नैन को आगामी कार्य योजना बनाने का अधिकार दिया। सभी प्रतिनिधियों ने सभ्य समाज की स्थापना के लिए सामाजिक मर्यादाओं एवं संस्कारों का गांव स्तर पर प्रचार एवं प्रसार करने का सभी खापों एवं पंचायतों से अनुरोध किया।
सम्मानित किया
महासम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह पर रोक, नशामुक्ति तथा सांस्कारिक शिक्षा का अधिकाधीक प्रचार प्रसार करने इत्यादि पर भी खुल कर चर्चा हुई। देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम लगाने एवं संरक्षित करते हुए सभी खाप प्रधानों एवं अन्य मानुभावों को मेजबान बिनैण खाप की तरफ से स्मृति चिहन के साथ एक एक पौधा भी दिया गया। साथ ही बाहर से आए सभी खाप प्रधानों एवं आमंत्रित सम्मानित सामाजिक सदस्यों से मान स्वरूप पगडी भी भेंट की गई।
ये रहे मौजूद
महासम्मेलन का मंच संचालन खाप के पूर्व प्रधान पुत्र ईश्वर सिंह नैन ने किया। इस मौके पर सर्वजातीय बिनैण खाप के उप प्रधान एंव दनौदा तपा के प्रधान भगत सिंह, कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद नैन, धमतान तपा के प्रधान प्रतीम सिंह, खाप के महामंत्री बलजीत फौजी, चहल खाप के प्रधान बलबीर सिंह, हुडा खाप के प्रधान जसंवत, महिला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दहिया, कश्यप राजपूत सभा के प्रधान ओमपाल, श्योरान खाप के प्रधान बाबा परविंद्र आर्य, खेड़ा खाप के प्रधान रामेश्वर शर्मा, जोधपुर राजस्थान से भंवर लाल, गुजरात से आंनदा नैन, दाडन खाप के प्रधान सुरजभान, दुल खाप के प्रधान हरपाल सिंह, सुबे सिंह समैण, सैन समाज के प्रधान राजेश सैन सहित काफी संख्या में विभिन्न खापों के प्रधान व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल,
राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,
कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort,



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks