स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद के भेंस व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी, मध्य प्रदेश बुलाकर बनाया बंधक, छोड़ने की एवज में मांगे लाखों रुपए

 Buffalo trader from Narnaund cheated of Rs 1 crore, called to Madhya Pradesh and held hostage

दो महीने में खरीदी दो करोड़ की भैंस, पैसे लेने मध्य प्रदेश बुलाया तो दो को बंधक बनाया, छोड़ने के लिए मांगे 22 लाख

हरियाणा न्यूज नारनौंद : नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव गुराना के एक भेंस व्यापारी से करोड़ों रुपए की भैंस खरीद कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। नारनौंद थाना पुलिस ने गांव गुराना निवासी भूपेन्द्र की शिकायत पर जींद जिले के गांव दनौदा निवासी राजा उर्फ राजेन्द्र व उसका बेटा मनोज, मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव हिरणखेड़ी निवासी रफीक व गांव मुख्तयार नगर निवासी भोला, गांव श्यामपुर निवासी मुन्ना व यूनिश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 







                 गांव गुराना निवासी भूपेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भैसों का व्यापारी है और जो काफी सालो से भैसों को खरीदने-बचने का कार्य कर रहा है। उसकी जान-पहचान जींद जिले के गांव जुलानी निवासी राज कुमार से थी और आरोपी दनौदा निवासी राजा उर्फ राजेन्द्र व उसका बेटा मनोज उससे भैंस खरीदते थे। 4 नवंबर 2023 को राज कुमार के पास दोनों  आरोपी भैंस खरीदने के लिये आए हुए थे। इसके बाद दोनों आरोपी भी मेरे पास भैंस खरीदने के लिए आने लगे। राजेंद्र व उसके बेटे मनोज ने मुझसे कहा कि तुम हमारे द्वारा भैसे खरीद कर हमारे को बेच दिया करो जिसमें आपको बहुत ज्यादा मुनाफा दिलवा देंगे और जो भी राशि होगी वह आपको नकद व बैंक खातों के माध्यम से दे देगे। 







भूपेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि 3 जनवरी को वो 11 लाख रूपए की 10 भैंस खरीदकर ले गए। इसके बाद 8 जनवरी को 14 लाख 5 हजार रुपए में 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 14 जनवरी को 14 लाख 9 हजार रुपए 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 18 जनवरी को 14 लाख 19 हजार रुपए 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 23 जनवरी को 15 लाख 65 हजार रुपए 10 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 31 जनवरी को 13 लाख 9 हजार रुपए 10 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 6 फरवरी को 13 लाख 80 हजार रुपए 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 13 फरवरी को 14 लाख 26 हजार रुपए 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 16 फरवरी को 11 लाख 90 हजार रुपए 8 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 22 फरवरी को 17 लाख 12 हजार रुपए 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 3 मार्च को 14 लाख 50 हजार रुपए 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 8 मार्च को 15 लाख 58500 हजार रुपए 11 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 15 मार्च को 12 लाख रुपए 8 भैंस खरीदकर ले गए। फिर 28 मार्च को 12 लाख 63 हजार रुपए 10 भैंस खरीदकर ले गए। वही अलग-अलग दिनों में 10 भैंस व एक गाय 13 लाख 18 हजार रुपए में खरीद कर ले गए हैं। 









भैंस खरीद कर धोखाधड़ी करने के इस मामले में आरोपित मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव हिरणखेड़ी निवासी रफीक व मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव श्यामपुर निवासी यूनिश भी शामिल है। इस प्रकार से आरोपियों द्वारा उसके पास से कुल दो करोड़ 7 लाख 4500 रुपए की भैंस खरीदी है लेकिन उसमें से एक करोड़, दो लाख 85 हजार रुपए की राशि बैंक खातो के माध्यम से मेरे व मेरे भतीजे जतिन के बैंक खाता में डलवाई है। अब उनकी तरफ एक करोड़, चार लाख, 19500 रुपए बकाया है। उसके बाद आरोपित राजा उर्फ राजेन्द्र व उसका बेटा मनोज ने पैसे लेने के लिए मेरे भाई ईश्वर व अन्य को 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश में भेज दिया। 










आरोपितों द्वारा बताए गए ठिकाने पर पैसे लेने के लिए पहुंचे तो मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव हिरणखेड़ी निवासी रफीक व मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव श्यामपुर निवासी यूनिश ने मेरे भाई बहन ने के साथ मारपीट करते हुए उनको बंधक बना लिया और उनको छोड़ने के नाम पर 22 लाख रुपए की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस की मदद से उन दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। नारनौंद थाना पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर 6 नामजद आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा व्यक्ति

नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल

महाराजा दक्ष जयंती में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कार्यक्रम के आयोजक नहीं जुटा पाए भीड़ ? पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिखे नाराज

राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort

सैलजा बोली, भाजपा कुशासन में जनता ने झेली तकलीफें, jjp नेता राजबीर सन्धू जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

19वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप 8 अगस्त से गुरुग्राम में , 22 राज्यों के 300 आइस स्केटर्स में होगा मुकाबला

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |