सैलजा बोली, भाजपा कुशासन में जनता ने झेली तकलीफें, jjp नेता राजबीर सन्धू जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल
Selja said people suffered due to BJP misrule
बरवाला नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोली कुमारी सैलजा
हरियाणा न्यूज हिसार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस जन संदेश यात्रा के दूसरे दिन रविवार को बरवाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दस सालों से बीजेपी के कुशासन में बहुत तकलीफें झेल ली है। अब दो माह बाद विधानसभा चुनावों में बीजेपी का तख्तापलट के लिए सभी को एकजुट होकर कांग्रेस के हाथ का साथ देना होगा।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि दस सालों में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन हो गया है। रोजगार मांगने पर लाठियां बरसाई जाती है। किसानों और सरपंचों ने जब बीजेपी सरकार के समक्ष कुछ मांगें रखी तो उनकी मांगों को मानने की बजाय उन पर लाठियां बरसाई। यह सिलसिला दस सालों से जारी है। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के समर्थकों ने बरवाला की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में पहुंचने पर स्वागत किया। साथ ही उनकी कांग्रेस संदेश यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान कुमारी सैलजा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुँचाने के साथ साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े का संदेश आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आमजन की समस्याएं, किसान मजदूर की समस्याएं, छात्रों की कठिनाइयां, दुकानदारों की समस्याएं, प्रोपर्टी आई डी के झंझट से ग्रस्त आम शहरी की समस्याएं, दलित पिछड़ों और महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए, उनके समाधान आमजन के माध्यम से तलाशते हुए सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी जा रही है।
उन्होंने जनसभा में कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि एक सच्चे जनहितैषी नेता की वास्तव में यही पहचान होती है कि वो जहाँ अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी की नीतियों के प्रति वफादार होता है। वहीं आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के प्रति समर्पित होते हुए जनता के बीच रहकर संघर्ष करता है। यही सब करने का जज्बा लेकर वे पार्टी की मजबूती के लिए और हरियाणा में जनहितैषी कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कांग्रेस संदेश यात्रा लेकर आम जनता के बीच पहुंची है।
नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल,
राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,
कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort,
हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks