स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महाराजा दक्ष जयंती में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कार्यक्रम के आयोजक नहीं जुटा पाए भीड़ ? पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिखे नाराज

 Former Chief Minister Bhupendra Hooda, who reached Maharaja Daksha Jayanti, criticized the BJP, the organizers of the program could not gather the crowd



हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले में रविवार को कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा आजाद नगर में महाराजा दक्ष जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नलवा हलके में मनाए जा रहे गुरु दक्ष प्रजापति सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही हरियाणा के विधानसभा चुनावों को लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार होने वाली है और अब बदलाव का समय आ गया है। आने वाले दो महीनों में भाजपा को धूल चटा देंगे। 






नलवा हलका से टिकट की चाहत रखने वाले कांग्रेस नेता श्रवण कुमार वर्मा ने महाराजा दक्ष जयंती का आयोजन आजाद नगर के कम्यूनिटी सेंटर में किया।‌ जोकि हिसार अनाज मंडी में होने वाला था, परंतु पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला के पीए और श्रवण कुमार के बीच इसको लेकर खींचतान देखी गई। जिसके बाद कार्यक्रम को अनाज मंडी हिसार से बदलकर आजाद नगर कम्युनिटी सेंटर कर दिया गया। लेकिन श्रवण कुमार पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला से पंगा लेकर कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटा पाए और लगाई गई कुर्सियां खाली नजर आई।







 भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब भी बैकवर्ड क्लास कांग्रेस से दूर हुआ है, तब तक कांग्रेस सरकार सत्ता से गई है। जब जब भाजपा सरकार आई है, तब तक पिछड़े वर्ग के साथ भेदभाव किया गया है। भाजपा सरकार ने 8 लाख की क्रीमिलियर को हटाकर 6 लाख कर दिया। अब चुनाव आने पर फिर से 8 लाख की जगह वापस 6 लाख क्यों व कैसे कर दी है, भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए। हुड्डा ने हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए, ताकि हर समाज को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र तैयार हो रहा है। घोषणा पत्र में बुजुर्गों की पेंशन 6000 की जाएगी, 300 यूनिट बिजली फ्री की जाएगी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, कांग्रेस सरकार आने पर 2 लाख नौकरियां दी जाएगी। कांग्रेस की फिर से खेल नीति की शुरुआत करेगी।








कांग्रेस ने बैकवर्ड का कल्याण किया : उदयभान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बैकवर्ड क्लास कमीशन आयोग का गठन, माटी कला बोर्ड का गठन कांग्रेस राज में हुड्डा साहब ने किया। गरीब की मदद हमेशा कांग्रेस पार्टी ने की है। इंदिरा आवास योजना के तहत मकान देने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया था। कांग्रेस सरकार ने बैकवर्ड क्लास के लोगों का कर्जा माफ करने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि आज कौशल रोजगार निगम सबसे बड़ा धोखा है। परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी के कारण प्रदेश की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब 2 महीने में कैसे ठीक करेंगे। प्रदेश के 9.50 लाख लोगों के पीले कार्ड कटे हैं। जिनके पिछड़े वर्ग, गरीब परिवार थे। 4:50 लाख से ज्यादा लोगों की पेंशन कर चुकी है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जाति के आधार पर भाजपा बांटने का प्रयास करती है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा व्यक्ति

नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल

नारनौंद के भेंस व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी, मध्य प्रदेश बुलाकर बनाया बंधक, छोड़ने की एवज में मांगे लाखों रुपए,

राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort

सैलजा बोली, भाजपा कुशासन में जनता ने झेली तकलीफें, jjp नेता राजबीर सन्धू जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

19वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप 8 अगस्त से गुरुग्राम में , 22 राज्यों के 300 आइस स्केटर्स में होगा मुकाबला

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |