स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोटरसाईकिल चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 15 मोटरसाईकिलें बरामद

Three members of motorcycle theft gang arrested, 15 stolen motorcycles recovered

चौकीदार साथियों के साथ मिलकर देता था चोरी की वारदातों को अंजाम, जीजेयू का छात्र भी चोरी की वारदात में शामिल

पुलिस गिरफ्त में बैठे मोटरसाई•िल चोर गिरोह •े तीन सदस्य । 


हरियाणा / सुनील कोहाड़|

 हिसार : हिसार पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के मामलों में कारवाई करते हुए मोटरसाईकिल चोर गिरोह के तीन लोगों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। जिनमें से एक युवक मोटरसाईकिल चोरी करता और सस्ते दामों पर बेच देता था। पुलिस ने चोरी करने वाले चोर सहित सस्ते दामों में चोरी की मोटरसाईकिल खरीदने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनको अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है। Hisar ki Taja Khabar




मोटरसाईकिल चोर गिरोह के कब्जे से बरामद की गई मोटरसाईकिलें।


पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हांसी क्षेत्र के गांव कंवारी निवासी नितेश मोटरसाईकिल चोरी करके हसनगढ़ निवासी विक्रम व जींद जिले के गांव दनौदा खुर्द निवासी अमित को बेच देता था। नितेश कौशल रोजगार के तहत हिसार के सेक्टर 16/17 में चौकीदार की नौकरी करता है। नितेश अपने साथी प्रदीप व पवन के साथ मिलकर पुरानी चॉबी लगाकर मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वो चोरी किए गए मोटरसाईकिलों को पांच से दस हजार रूपए में अमित व विक्रम को बेच दिया करते थे। Latest News Hisar




वो चोरी की वारदातें अपने नशे व अन्य शौक पूरा करने के लिए करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हसनगढ निवासी विक्रम हिसार की जीजेयू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। जबकि दनौदा खुर्द निवासी अमित खेती करता है। वो कम कीमत पर चोरी की मोटरसाईकिलें खरीदते थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाईकिलें बरामद की हैं। जिनमें से एक स्कूटी है। आरोपित चोरी की गई मोटसाईकिलों को आगे सैकेंड हैंड व किस्तों पर खरीदी हुई बताकर आगे बेच दिया करते थे। Hisar Crime News




1.आरोपी नितेश:- आरोपी नितेश कोशल रोजगार के तहत सेक्टर 16/17 हिसार में चौकीदार की नोकरी करता है और इसने 10 वी तक पढ़ाई की है। आरोपी नितेश ने अपने दो सह आरोपियों के साथ मिलकर हिसार में अलग अलग जगह से अलग अलग मार्का की कुल 14 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातो को अन्जाम दिया।  


2. आरोपी विक्रम वासी गांव हसनगढ़:- आरोपी विक्रम जीजेयू हिसार में पढ़ता है और होस्टल में रह रहा था। यह लालच के कारण चोरी के मोटरसाइकिल खरीदता था। पूर्व में इसका कोई  अपराधिक रिकार्ड नही है। 


3. अमित पुत्र जगबीर वासी दनोदा खुर्द:- यह खेती बाडी का काम करता है व 10+2 तक पढ़ाई की है और यह भी चोरी की मोटरसाइकिलों का खरीददार है। इसका भी पुर्व में किसी प्रकार का कोई अपराधिक रिकार्ड नही है।


      पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि आरोपी नितेश ने अपने दो सह आरोपियों  के साथ मिलकर अलग अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी कर, मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम और अमित को बेचते थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश सहित चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और 16 मोटरसाइकिल बरामद की। 


      बरामद मोटरसाइकिल नितेश और उसके सह आरोपियों ने हिसार के अलग अलग थाना क्षेत्रों से चुराई है जिनका विवरण निम्न है :-


i) अभियोग संख्या 706, दिनाक 23 अगस्त 2023, u/s 379 आईपीसी, PS शहर हिसार। : - यह मोटरसाइकिल जिंदल पार्क के पास से चुराई गई। 


ii) अभियोग संख्या 812, दिनाक 20 सितंबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS शहर हिसार। : - यह एक्टिवा स्कूटी अनाज मंडी, हिसार के पास से चुराई गई। 


iii) अभियोग संख्या 962, दिनाक 06  नवंबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS शहर हिसार। : - यह सिलेंडर मोटरसाइकिल बस स्टैंड हिसार से चोरी की। 


iv) अभियोग संख्या 737, दिनाक 31 अगस्त 2023, u/s 379 आईपीसी, PS शहर हिसार। : - यह मोटरसाइकिल जिंदल पार्क के सामने से चुराई गई। 


v)अभियोग संख्या 778, दिनाक 28 दिसंबर  2021, u/s 379 आईपीसी, PS शहर हिसार। : - यह मोटरसाइकिल जिंदल पार्क के सामने से चोरी की। 


vi) अभियोग संख्या 918, दिनाक 23 अक्टूबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS शहर हिसार। : - यह सिलेंडर मोटरसाइकिल बस स्टैंड हिसार से चुराई गई। 


vii) अभियोग संख्या 681, दिनाक 11 नवंबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS सिविल लाइन, हिसार: - यह मोटरसाइकिल आईटीआई चोक के सामने से चुराई गई। 


viii) अभियोग संख्या 635, दिनाक 19 अक्टूबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS सिविल लाइन, हिसार। : - यह मोटरसाइकिल आईटीआई चोक के सामने से चोरी की। 


ix) अभियोग संख्या 649, दिनाक 25 अक्टूबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS सिविल लाइन, हिसार। : - यह मोटरसाइकिल आईटीआई चोक के सामने से चुराई गई। 


x) अभियोग संख्या 741, दिनाक 04 अक्टूबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS अर्बन एस्टेट, हिसार: - यह मोटरसाइकिल वी के न्यूरो अस्पताल के सामने से चुराई गई।


xi) अभियोग संख्या 798, दिनाक 29 अक्टूबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS अर्बन एस्टेट, हिसार: - यह मोटरसाइकिल  जिंदल, हिसार के सामने से चुराई गई।


xii) अभियोग संख्या 711, दिनाक 23 सितंबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS अर्बन एस्टेट, हिसार। : - यह मोटरसाइकिल डाबड़ा चोक से चुराई गई।


xiii) अभियोग संख्या 713, दिनाक 24 सितंबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS अर्बन एस्टेट, हिसार। : - यह मोटरसाइकिल जिंदल अस्पताल के सामने से चोरी की।


xiv) अभियोग संख्या 1033, दिनाक 21 सितंबर 2023, u/s 379 आईपीसी, PS एचटीएम, हिसार। : - यह मोटरसाइकिल मिराज सिनेमा, रेड स्क्वायर मार्केट के सामने से चुराई गई ।


        इनके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से दो और मोटरसाइकिल बरामद किए है। जिनमे से एक पर चेचिस नंबर साफ नही है जिसे मिटाने की कोशिश की गई है।  दूसरा आरोपियों ने मार्च 2022 में अग्रोहा मेडिकल से चोरी किया था।



 पुराने वाहन खरीदने से पहले करे जांच। आरटीए, एम परिवहन और पुलिस से भी कर सकते है वेरिफाई 

     पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि जब भी आप कोई पुराना वाहन खरीदे तो उसकी वेरिफिकेशन करे। वाहन के कागजात की अच्छे से जांच करे नही तो उन पर भी कार्रवाई की जा सकती सकती है। छोटे मोटे लालच में कोई वाहन न खरीदे। वह चोरी शुदा हो सकता है। वाहन लेने से पहले उसे वेरिफाई करे , आप उसकी डिटेल आरटीए, एम परिवहन और पुलिस से भी वेरिफाई कर सकते है। भविष्य में पुलिस द्वारा चोरों के साथ खरीददार को भी गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस ने हिसार में चोरी की वारदातो के हॉट स्पॉट की पहचान भी की है जैसे पार्क, अस्पताल, बस स्टैंड। वहा पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी और संधिग्धो की पहचान की जायेगी। पुलिस पेट्रोलिंग और सीलिंग प्लान के दौरान भी वाहनों की गहनता से जांच करेंगी। 

        उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों को आज पेश अदालत किया गया। जहा से आरोपी नितेश और विक्रम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। और आरोपी अमित को जेल भेज दिया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |