ट्रक की टक्कर से एक कार दूसरी कार पर गिरी | car fell on another car after being hit by truck
car fell on another car after being hit by truck
हरियाणा न्यूज, हिसार : रायुपर चौक के पास रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रक ने टाटा पंच कार ( Tata panch car ) को टक्कर मार दी। इसके बाद यह कार पीछे खड़ी santro car पर जा गिरी। ट्रक सड़क किनारे खड़े खंभे से जा टकराया। हादसे में टाटा पंच में सवार चालक और एक महिला घायल हो गए। वहीं सेंट्रो कार सवार लोग भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Hisar accident news,
राजवीर नगर के पंकज सैनी ने बताया कि उसका छोटा भाई ललित सैनी दूध का काम करता है। ललित 23 नवंबर को पत्नी मंजू, बेटी प्रिधी, बेटे रियांस, साली इंदू और साढू आनंद के साथ सेंट्रो कार में शिमला गया था। रविवार शाम को वे शिमला से वापस हिसार आए थे। accident in Hisar
रायसिंह चौक पर पहुंचे तो चौक पार करने के लिए अपनी गाड़ी खड़ी की हुई थी। उनके सामने एक टाटा पंच कार खड़ी थी। इसी वक्त सामने से एक ट्रक ने पंच कार में टक्की मारी। कार उछलकर उनके भाई ललित की सेंट्रो कार पर जा गिरी। पंच कार में चालक, दो महिला, एक बच्ची सवार थी। टाटा पंच में चालक और परिचालक सीट पर बैठी महिला को चोट आई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks